आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल सोमनाथ की शौर्य यात्रा में शामिल हुए बल्कि उन्होंने यहां पूजा-अर्चना भी की। प्रधानमंत्री मोदी का सोमनाथ दौरा, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर आप भी सोमनाथ को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये आर्टिकल काफी काम का साबित हो सकता है। आइए जानकारी हासिल करते हैं कि ट्रेन से दिल्ली से सोमनाथ कैसे और कितनी देर में पहुंचा जा सकता है।
दिल्ली से सोमनाथ- ट्रेन से नई दिल्ली से सोमनाथ जाना, एक किफायती ऑप्शन हो सकता है। आपको बता दें कि सोमनाथ से सबसे करीब रेलवे स्टेशन वेरावल जंक्शन है। दिल्ली से सोमनाथ के वेरावल के लिए ट्रेनें जाती हैं। आप सोमनाथ एक्सप्रेस में भी टिकट बुक कर सकते हैं। सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन राजकोट/अहमदाबाद होते हुए सोमनाथ तक जाती है। जब आप वेरावल जंक्शन पहुंच जाएं, तो वहां से सोमनाथ मंदिर सिर्फ 4-7 किलोमीटर की दूरी पर है यानी इस स्टेशन से आप आसानी से लोकल ट्रांसपोर्टेशन से मंदिर पहुंच सकते हैं।
कितनी देर का सफर- क्या आप जानते हैं कि सोमनाथ दिल्ली से कितना दूर है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली और सोमनाथ के बीच में 1,398 किलोमीटर का अंतर है। अगर आप ट्रेन से नई दिल्ली से सोमनाथ का सफर तय करते हैं, तो आपको 22 से 28 घंटे लग सकते हैं। अगर आप कम समय में दिल्ली से सोमनाथ पहुंचना चाहते हैं, तो आप बजट बढ़ाकर फ्लाइट की टिकट भी बुक कर सकते हैं।
घूमने की जगह- सोमनाथ में घूमने जाएंगे, तो आप सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए तो जाएंगे ही। यहां पर आप कुछ और जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप त्रिवेणी संगम, सोमनाथ बीच और प्रभास पाटन म्यूजियम को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण मंदिर, गीता मंदिर और गोलोक धाम जैसी जगह भी टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। अगर आपको धार्मिक स्थलों के साथ ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है, तो आपको सोमनाथ जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी।
Latest Lifestyle News