Sikkim Foundation Day: आज सिक्किम फाउंडेशन डे है। ये राज्य भारत के उन राज्यों में से एक है जिसके पास प्रकृति की तमाम खूबसूरती नसीब है। इस राज्य में आपको प्रकृति से जुड़ी तमाम चीजें आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी और हर चीज में यहां की खास कला और संस्कृति मिलेगी। आज हम आपको सिक्किम की ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो कि दुनियाभर में फेमस है।
फेमस हैं सिक्किम की ये चीजें-Sikkim famous things in hindi
1. युमथांग घाटी-Yumthang valley
युमथांग घाटी जो कि फूलों की घाटी कही जाती है, ये काफी फेमस जगह है। ये उत्तरी सिक्किम जिले में हिमालय के पहाड़ों से घिरे रोलिंग घास के मैदानों पर नदी, गर्म झरनों, याक और चराई वाले चरागाह के साथ वाला एक सुंदर स्थल है। यह राज्य की राजधानी गंगटोक से 150 किलोमीटर की दूरी पर है।
2. याक की सवारी-Yak Ride
जैसे तमाम जगहों पर आपने हाथी और घोड़े की राइड के बारे में सुना होगा लेकिन, सिक्किम में याक राइड होती है। याक एक बड़े भैंसे के प्रकार का जानवर होता है जो कि पहाड़ों पर आसानी से चढ़ सकता है। तो, सिक्किम जाकर आप इस राइड का मजा ले सकते हैं।
Image Source : freepiksikkim_famous_things
3. बांस की चीजें-Bamboo products
बांस की चीजों से आप अपना घर सुंदरता से सजा सकते हैं। बांस के प्रोडक्ट्स चाहे वो घर में इस्तेमाल करने के हो या फिर सजावट की हो। सिक्किम जाक आप इन चीजों को खरीदकर ला सकते हैं। इसके अलावा यहां बांस से बनने वाली कई प्रकार की रेसिपी का भी आप मजा ले सकते हैं।
4. सिंगिंग बाउल-Singing Bowl
सिंगिंग बाउल एक ऐसी चीज है जिसे आपने कई बौद्ध मठों में देखा होगा। ये मिश्रित धातु से बने कटोरे हैं और इन पर कभी-कभी मंत्र खुदे होते हैं। इन कटोरों के बारे में दिलचस्प बात यह है कि ये एक लकड़ी की छड़ी के साथ आते हैं, जब आप कटोरे के किनारे पर ये लकड़ी की छड़ी चलाते हैं तो कुछ वाइब्रेशन क्रिएट होता है और एक ध्वनि आती है।
5. कंचनजंगा की पहाड़ियां-Kanchenjunga hills
कंचनजंगा की पहाड़ियां, दुनियाभर में फेमस है। आप इन पहाड़ियों पर बने तमाम घूमने वाली जगहों पर जा सकते हैं और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देख सकते हैं। तो, सिक्किम जरूर जाएं और वहां पर इन तमाम चीजों का लुफ्त जरूर उठाएं।
Latest Lifestyle News