1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. मार्च की शुरुआत में है घूमने का मन, तो किन 3 जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर, स्ट्रेस बस्टर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स

मार्च की शुरुआत में है घूमने का मन, तो किन 3 जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर, स्ट्रेस बस्टर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स

Places to explore in early March: क्या आप भी मार्च के महीने में कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो आप इन 3 जगहों में से किसी भी एक जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं।

मार्च में कहां घूमने जाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मार्च में कहां घूमने जाएं?

अगर आपको घूमने-फिरने का शौक है, तो आप भी अक्सर नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका ढूंढते रहते होंगे। क्या आप कुछ ऐसी बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए मार्च का महीना परफेक्ट साबित हो सकता है? अगर आप स्ट्रेस को दूर करना चाहते हैं, भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं और सुकून-शांति में समय बिताना चाहते हैं, तो आपको इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

कर्नाटक में स्थित कूर्ग- अगर आप उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन्स को कई बार एक्सप्लोर कर चुके हैं, तो आप मार्च के महीने में कूर्ग जाने का प्लान बना सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि कर्नाटक में स्थित कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है? आपको बता दें कि कूर्ग घने कॉफी बागानों, बेहद खूबसूरत वादियों, झरनों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर आप नेचर लवर हैं, तो यकीन मानिए आपको ये जगह काफी ज्यादा पसंद आएगी।

एक्सप्लोर कर सकते हैं ऋषिकेश- अगर आप कभी भी ऋषिकेश नहीं गए हैं, तो आप मार्च के महीने में उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वसंत ऋतु यानी मार्च और अप्रैल का महीना ऋषिकेश में घूमने के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। सुबह-सुबह कई श्रद्धालु स्नान करने के लिए पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। यहां पर आपको सुकून और शांति के साथ-साथ एडवेंचर करने का मौका भी मिलेगा। राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश काफी ज्यादा पॉपुलर है।

बेहद खूबसूरत सिक्किम- क्या आप कभी सिक्किम गए हैं? अगर नहीं, तो इस बार मार्च के महीने में सिक्किम जाने का प्लान बना लीजिए। वसंत ऋतु में फूलों की घाटी और सुखद मौसम, आपके सारे के सारे तनाव को दूर करने का काम कर सकता है। सिक्किम प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध मठों और एडवेंचर के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यकीन मानिए एक बार इस जगह को एक्सप्लोर करने के बाद आप बार-बार यहां पर समय बिताना चाहेंगे।

 

Latest Lifestyle News