A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. भारत में कहां कर सकते हैं स्काई डाइविंग? एडवेंचर लवर्स आज ही बना लें प्लान

भारत में कहां कर सकते हैं स्काई डाइविंग? एडवेंचर लवर्स आज ही बना लें प्लान

स्काईडाइविंग रोमांच से भरा एक ऐसा एडवेंचर है, जिसमें आप हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए हवाई जहाज से छलांग लगाते हैं। ये एडवेंचर अपने आप में अद्भुत होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में इस एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत में कहां आप स्काई डाइविंग कर सकते हैं।

भारत में कहां कर सकते हैं स्काई डाइविंग?- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV भारत में कहां कर सकते हैं स्काई डाइविंग?

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ऊंचाइयों से डर नहीं लगता, बल्कि हवा से बातें करना पसंद है, तो स्काई डाइविंग आपकी बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर होगी। हजारों फीट की ऊंचाई से एयरलोप्लेन से छलांग लगाना, कुछ सेकंड के फ्री-फॉल का रोमांच और फिर पैराशूट के सहारे धरती के खूबसूरत नजारे देखना अपने आप में अद्भुत एहसास है जिसे शब्दों में बयां करना काफी मु्श्किल है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि इस रोमांचक एडवेंचर के लिए दुबई या न्यूजीलैंड जाना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। भारत में ही कई ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां आप अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा और ट्रेनिंग के साथ स्काई डाइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत में किन जगहों पर स्काई डाइविंग होती है।

1. मैसूर, कर्नाटक
मैसूर भारत के सबसे प्रसिद्ध और पसंदीदा स्काई डाइविंग स्पॉट्स में से एक है। चामुंडी हिल्स की तलहटी में स्थित यह जगह आपको करीब 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने का मौका देती है। यहां आपको टैंडम जंप के साथ-साथ प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाती है। ऊपर से मैसूर का हरा-भरा नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

2. एंबी वैली , महाराष्ट्र
मुंबई और पुणे के करीब स्थित एंबी वैली अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी जानी जाती है। अगर आप पहली बार स्काई डाइविंग कर रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां करीब 10,000 फीट से टैंडम जंप कराई जाती है। आसमान से नीचे की आलीशान एंबी वैली और पानी के खूबसूरत नजारे देखना लाइफटाइम एक्सपीरियंस बन सकता है।

3. दीसा, गुजरात
गुजरात का खूबसूरत शहर दीसा भारत का पहला आधिकारिक स्काई डाइविंग डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां की स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया लगातार स्काई डाइविंग कैंप्स का आयोजन करती है। यहां बिगनर्स के लिए 'स्टैटिक लाइन जंप' की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें पैराशूट एक रस्सी से बंधा होता है जो विमान से कूदते ही अपने आप खुल जाता है।

4. पुडुचेरी 
अगर आप समुद्र के नीले पानी के ऊपर उड़ने का सपना देखते हैं, तो पुडुचेरी आपके लिए बेस्ट जगह है। यहां का तटीय नजारा स्काई डाइविंग के रोमांच को दोगुना कर देता है। यहां फ्री-फॉल के दौरान आपको एक तरफ समंदर की लहरें और दूसरी तरफ खूबसूरत फ्रांसीसी वास्तुकला से सजे शहर का व्यू मिलता है।

Latest Lifestyle News