1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Beach Lovers के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं इंडिया की ये शानदार जगहें

Beach Lovers के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं इंडिया की ये शानदार जगहें

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 20, 2026 11:25 pm IST,  Updated : May 20, 2026 11:25 pm IST

अगर आप समंदर किनारे सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो इंडिया के ये खूबसूरत बीचेस आपके लिए परफेक्ट हैं। ठंडी हवाएं, सुनहरी रेत और शानदार सनसेट आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।

इंडियन बीच - India TV Hindi
इंडियन बीच Image Source : UNSPLASH

अगर आपको सूर्योदय और सूर्यास्त देखना पसंद है।समंदर किनारे टहलना पसंद है तो इस बार आप अपनी छुट्टियां समंदर किनारे बिताने का प्लान बना सकते हैं। मई की चिलचिलाती गर्मी में ठंडी समुद्री हवाएं, सुनहरी रेत और खूबसूरत सनसेट आपका मूड पूरी तरह फ्रेश कर देंगे। भारत में कई ऐसे शानदार बीचेस हैं, जहां आप रिलैक्सिंग वेकेशन के साथ एडवेंचर और नाइटलाइफ का भी मजा ले सकते हैं। चलिए जानते हैं आप किन बीचेस को एक्सप्लोर कर सकते हैं?

इन बीच पर जाने का बना लें प्लान:

  • कोवलम, केरल: केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित कोवलम अपने खूबसूरत बीच और ताड़ के पेड़ों के लिए प्रसिद्ध है। कोवलम के बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचों में से गिना जाता हैं। यहाँ का सुहावना मौसम इस समुद्र तट की सबसे बड़ी खासियत है। कोवलम अपने अर्धचंद्राकार समुद्र तटों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। पेड़ों से सजे इसके किनारे, इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। समुद्र का साफ-सुथरा पानी सैलानियों को अपनी ओर खींचता है, जिन्हें तैरना पसंद है। यहाँ पैरासेलिंग, सर्फिंग और जेट स्कीइंग जैसे रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ़ उठाया जा सकता है।

  • गोवा: गोवा की सबसे बड़ी खासियत इसके आकर्षक बीच हैं। ये बीच हमेशा मौज-मस्ती और मनोरंजन का केंद्र होते हैं। इसके अलावा, रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स और पार्टियों जैसी बीच से जुड़ी गतिविधियाँ होती हैं, जो सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं। खासकर, यह उन युवाओं और दोस्तों के ग्रुप के लिए एक सपनों की जगह है, जो शानदार नाइटलाइफ़ के साथ आज़ादी भरी ज़िंदगी जीना चाहते हैं। आप यहां बागा, कलंगुट, अंजुना, कोलवा और पालोलेम, जैसे शानदार बीच एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • गोकर्ण: गोकर्ण, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में अरब सागर के तट पर स्थित एक प्रसिद्ध बीच है।गोकर्ण का सनसेट और सनराइज़ का नज़ारा देखना एक बहुत ही मनमोहक अनुभव है। यहाँ के समुद्र तट पर भी कई तरह की एक्टिविटी उपलब्ध हैं, जिनमें सामान्य गतिविधियों से लेकर रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स तक शामिल हैं।

  • कारवार: कारवार कर्नाटक का एक खूबसूरत शहर है। यहाँ शांत और मनमोहक, दोनों तरह के समुद्र तट हैं। कारवार बीच को 'रवींद्रनाथ टैगोर बीच' भी कहा जाता है। यहाँ आने वाले सैलानियों के लिए समुद्र तटों पर मनोरंजन के ढेरों साधन मौजूद हैं। समुद्र तटों पर होने वाले रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स बड़ी संख्या में एडवेंचर के शौकीनों और वॉटर स्पोर्ट्स प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह अपनी शांति और लुभावने नज़ारों के लिए जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल