1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दवा लेने निकला शख्स दिनदहाड़े अगवा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, पत्नी ने मांगी मदद

दवा लेने निकला शख्स दिनदहाड़े अगवा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, पत्नी ने मांगी मदद

झाबुआ जिले में दवाई लेने गए एक शख्स को कुछ लोगों ने पहले खूब पीटा और बाद में बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

crime news- India TV Hindi
Image Source : STRINGER INPUT दवा लेने गए व्यक्ति का अपहरण

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में दिनदहाड़े एक शख्स को कुछ बदमाशों ने मिलकर अगवा कर लिया। इस दिल दहला देने वाली खबर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दवाई लेने गए व्यक्ति का दिनदहाड़े अपहरण हुआ। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इस दौरान जैसे ही पत्नी ने अपने पति का अपहरण होते देखा। वह हैरान रह गई और मदद के लिए गुहार लगाने लगी। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है, जिसके बाद से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब लोग के मन में एक ही सवाल है कि क्या वे दिन में भी सुरक्षित नहीं हैं?

दिनदहाड़े शख्स का किया अपहरण

झाबुआ जिले के खयडूछोटी गांव निवासी भल्लू सिंगाड़ का दिनदहाड़े अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपहृत युवक की पत्नी ने पुलिस को आवेदन देकर पति की सकुशल बरामदगी और अपहरणकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। CCTV में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद सभी लोग तमाशा देखते रह गए। मध्य प्रदेश में किडनैपिंग के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

अपहृत युवक की पत्नी ने पुलिस से मांगी मदद

दरअसल, खयडूछोटी निवासी भल्लू 2 दिन पहले ग्राम पारा दवाई लेने गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका जबरन अपहरण कर लिया। अपहृत युवक की पत्नी भूरी बाई ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण किए जाने की नामजद शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता भूरी बाई का आरोप है कि अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। वही मामले को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है।

(इनपुट - सचिन जोशी)

ये भी पढे़ं - पत्नी से झगड़े के बाद शख्स ने स्कूल से किया बेटे का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रील बनाकर दिखाता था रईसी, देखने वालों ने कर लिया अपहरण, मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने बचाई जान