1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रील बनाकर दिखाता था रईसी, देखने वालों ने कर लिया अपहरण, मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने बचाई जान

रील बनाकर दिखाता था रईसी, देखने वालों ने कर लिया अपहरण, मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने बचाई जान

 Published : Jul 04, 2026 09:12 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 09:12 pm IST

बेटे को बचाने के लिए परिजनों ने अपहरण करने वाले व्यक्ति के खाते में 1.48 लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिए थे। हालांकि, पुलिस ने बैंक अकाउंट फ्रीज करा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Police- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक युवक को रील्स पर अपनी रईसी दिखाना भारी पड़ गया। पीड़ित की रील देखने वाले लोगों ने ही उसका अपहरण कर लिया। इसके साथ ही परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांग ली। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने पहले आरोपी का बैंक खाता सीज कराया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया और पीड़ित युवक को उनके चंगुल से मुक्त कराया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शहर में उनकी परेड भी निकाली गई। ताकि कोई और व्यक्ति इस तरह के काम करने की न सोचे। मामला पन्ना जिले के पवई का है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या है मामला?

19 साल का एक युवक रील में महंगे मोबाइल और आलीशान जीवनशैली दिखाता था। इस युवक की पहचान कपड़ा व्यापारी के बेटे अंशुल उर्फ कान्हा डेंगरे के रूप में हुई है। कान्हा का 27 जून को तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों ने डर के कारण आरोपियों के बैंक खाते में 1.48 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाते को फ्रीज कराया और युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया।

अपहरण के तीन आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद पुलिस ने राजकमल रजक, राजकुमार पाल और शिवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, दो देशी कट्टे और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपराध के प्रति सख्त संदेश देने और आम लोगों में भरोसा कायम करने के उद्देश्य से तीनों आरोपियों का पवई नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल जुलूस निकाला। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शिवपुरी की रचना के घर भी हुई थी चोरी

शिवपुरी जिले में भी रचना गुर्जर नाम की महिला को रील पर गहने दिखाना भारी पड़ गया था। चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया था और पिछले महीने उनके घर से लाखों के गहने चोरी कर लिए थे। 

(पन्ना से अमित सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

खंडवा में पार्षद के बिगड़े बोल, निगम अफसर को खुलेआम धमकी, शब्बीर कादरी का वीडियो वायरल

कुएं में जहरीली गैस से बड़ा हादसा, बैल को बचाने की कोशिश पड़ी भारी, 3 ग्रामीणों की हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।