1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. खंडवा में पार्षद के बिगड़े बोल, निगम अफसर को खुलेआम धमकी, शब्बीर कादरी का वीडियो वायरल

खंडवा में पार्षद के बिगड़े बोल, निगम अफसर को खुलेआम धमकी, शब्बीर कादरी का वीडियो वायरल

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jul 04, 2026 07:53 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 07:56 pm IST

खानशाहवली वार्ड के निर्दलीय पार्षद शब्बीर कादरी के बिगड़े बोल वाला एक वीडियो वायरल है। जिसमें उन्होंने निगम इंजीनियर को कहा कि मैं नमाज पढ़ने गया था, नहीं तो तोड़ने की हिम्मत नहीं होती।

Khandawa News- India TV Hindi
खंडवा समाचार Image Source : IMAGE SOURCE-REPORTER'S INPUT

मध्य प्रदेश के खंडवा में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद एक पार्षद का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खानशाहवली वार्ड के निर्दलीय पार्षद शब्बीर कादरी, नगर निगम के इंजीनियर राधेश्याम उपाध्याय को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है और इस पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बड़गांव भीला रोड स्थित नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की थी। टीम ने नाले के ऊपर किए गए चार निर्माण हटाए थे। इसी कार्रवाई के बाद पार्षद का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में पार्षद शब्बीर कादरी कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, नमाज पढ़ने गया था, नहीं तो तुम्हारी हिम्मत नहीं थी कि तोड़ देते। मर्द हो तो हमारे सामने आते, पहले भी भगाया था इनको मैंने। वीडियो में नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहा है।

हिंदू जागरण मंच ने जताई कड़ी आपत्ति

इस पूरे मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कड़ी आपत्ति जताई है। मंच के पदाधिकारी माधव झा ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो को आधार बनाकर पार्षद शब्बीर कादरी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी अधिकारी को धमकाने सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए। उनका कहना है, कि यदि जनप्रतिनिधि इस तरह अधिकारियों को धमकाएंगे तो प्रशासनिक कार्रवाई प्रभावित होगी और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होंगे। फिलहाल नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना भी शुरू कर दी हैं। कुछ लोगों ने इस तरह के व्यवहार को कानून को चुनौती देने वाला तक कहा है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है। 

रिपोर्ट: प्रतीक मिश्रा, (खंडवा) 

ये भी पढ़ें-ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी: सुसाइड का लाइव वीडियो बनाकर खाया जहर

कुएं में जहरीली गैस से बड़ा हादसा, बैल को बचाने की कोशिश पड़ी भारी, 3 ग्रामीणों की हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।