1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. MD ड्रग्स बेचने वाले के घर पहुंची पुलिस, खोपड़ियों की माला, हड्डियां और भूत का मुखौटा देख फटी रह गईं आंखें, क्या है असली मामला?

MD ड्रग्स बेचने वाले के घर पहुंची पुलिस, खोपड़ियों की माला, हड्डियां और भूत का मुखौटा देख फटी रह गईं आंखें, क्या है असली मामला?

निज़ाम शेख ड्रग्स की बिक्री के साथ-साथ काले जादू और डरावने सामान का इस्तेमाल कर छात्रों में दहशत फैलाता था। वह अपने घर में हड्डियां और खोपड़ियां रखकर माहौल भयावह बनाता था ताकि लोग उसके कब्जे में आएं और वह पैसों की बरसात कर सके।

एमडी ड्रग्स बेचने...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT एमडी ड्रग्स बेचने वाले के घर जादू-टोने का सामान और जानवरों की हड्डियां बरामद।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एमडी ड्रग्स बेचने वाले आरोपी के घर से सिर्फ नशा ही नहीं, बल्कि जानवरों की हड्डियां, खोपड़ियों की माला और काला जादू करने के सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

क्या है पूरा मामला?

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने देर रात 34 वर्षीय निज़ाम शेख के घर पर छापा मारा। निज़ाम शेख एक कुख्यात गिरोह से जुड़ा हुआ है और पहले भी दंगों के मामलों में आरोपी रह चुका है। जांच में खुलासा हुआ है कि कॉलेज के छात्रों को वह एमडी ड्रग्स सप्लाई करता था। लेकिन असली हैरानी तब हुई जब पुलिस को उसके घर से काला जादू करने के सामान मिले। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

फल विक्रेता का नकाब पहन बेचता था ड्रग्स

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्रग्स की बिक्री के साथ-साथ काले जादू और डरावने सामान का इस्तेमाल कर छात्रों में दहशत फैलाता था। वह अपने घर में हड्डियां और खोपड़ियां रखकर माहौल भयावह बनाता था ताकि लोग उसके कब्जे में आएं और वह पैसों की बरसात कर सके। यही नहीं, निज़ाम शेख फल विक्रेता का नकाब पहनकर गली में ड्रग्स का धंधा करता था।

Image Source : reporter inputएमडी ड्रग्स बेचने वाले के घर पर छापेमारी में काले जादू का सामान बरामद।

छात्रों को फंसाने के लिए काला जादू का सहारा?

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और NDPS कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जारी है। लेकिन इस घटना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब ड्रग्स माफिया छात्रों को फंसाने के लिए काला जादू तक का सहारा लेने लगे हैं? छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की ये कार्रवाई न सिर्फ ड्रग्स के कारोबार को उजागर करती है बल्कि अपराधियों की नई और खतरनाक चालों को भी सामने लाती है।

(रिपोर्ट- देव राजाले)

यह भी पढ़ें-

कोचिंग में लव स्टोरी का न खुले राज, इसके चलते छात्र का हुआ अपहरण, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महिला ने तीन साल की भांजी का गला घोंटा, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड