1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महिला ने तीन साल की भांजी का गला घोंटा, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड

महिला ने तीन साल की भांजी का गला घोंटा, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड

 Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 07, 2025 01:17 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 01:17 pm IST

ठाणे में एक महिला ने अपनी तीन साल की भांजी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद की जीवनलीला भी समाप्त कर दी। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

भांजी की हत्या के बाद किया सुसाइड।- India TV Hindi
भांजी की हत्या के बाद किया सुसाइड। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मानसिक रूप से अस्वस्थ्य एक महिला ने अपनी ही तीन साल की भांजी की कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को हुई। 

दरअसल, पूरा मामला शिवाजी नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां के एक अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ कस्बे की रहने वाली 26 वर्षीय महिला अपने आठ वर्षीय भांजे की मौत के बाद अवसाद में थी। अधिकारी ने बताया कि उसने अपनी बहन की बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने अपराधबोध से ग्रस्त होकर बहन के घर में फंदे से लटक कर खुद भी सुसाइड कर लिया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। अधिकारी ने बताया कि महिला कुछ समय पहले अपनी बहन के बेटे की बीमारी से हुई मौत से बहुत आहत थी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

एक अन्य मामले में झारखंड के गोड्डा जिले से भी ऐसी ही घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। इसके बाद भी वह नहीं रुका और अपने सास-ससुर को भी घायल कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लाठीबाड़ी गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। बाद में उसने खुद भी फंदा लगा लिया। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।