1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक-वैन की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही हो गई मौत

महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक-वैन की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही हो गई मौत

भंडारा में हुए भयानक एक्सीडेंट में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 3 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें सकोली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के भंडारा...- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT महाराष्ट्र के भंडारा में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत।

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। ये घटना आज (शुक्रवार को) सुबह के वक्त हुई, जब ट्रक और पिकअप वैन आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद लोकल लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटना

ये दुर्घटना नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क इलाके में भाऊ ढाबे के पास हुई। ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर की इतनी भीषण थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सकोली के हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए 3 घायल

इस हादसे में 3 लोगों को चोटें भी आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया।

हादसे में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

भंडारा जिले के एसपी नूरुल हसन ने इस घटना की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में 3 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। एक्सीडेंट से जुड़ी और डिटेल्स आना अभी बाकी हैं।

नांदेड़ में ट्रक-वैन की टक्कर से 6 लोगों की मौत

इससे पहले, हाल ही में तब नांदेड़ में हाईवे पर खौफनाक मंजर दिखाई दिया था, जब ट्रक और वैन की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षत-विक्षत शव बिखरे दिखाई दिए थे। इस घटना में 8 लोग घायल भी हो गए थे।

ट्रक से टक्कर में उड़े वैन के परखच्चे

जान लें कि ये हादसा बीते गुरुवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकद गांव के नजदीक हुआ था। टक्कर की वजह से वैन के परखच्चे उड़ गए थे। उसका अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया था और ड्राइवर उसके केबिन में ही फंस गया था।

ये भी पढ़ें- डोंबिवली से कलवा के बीच लोकल ट्रेन के गेट से नीचे गिर गई महिला, वीडियो देख सहम जाएंगे