1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नांदेड़ में हाईवे पर खौफनाक मंजर, ट्रक-वैन की टक्कर में 6 की मौत, सड़क पर बिखरे क्षत-विक्षत शव

नांदेड़ में हाईवे पर खौफनाक मंजर, ट्रक-वैन की टक्कर में 6 की मौत, सड़क पर बिखरे क्षत-विक्षत शव

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 10, 2026 09:12 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 09:46 pm IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक वैन की भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और क्षत-विक्षत शव सड़क पर बिखर गए।

नांदेड़ में हुए भयानक...- India TV Hindi
नांदेड़ में हुए भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV (FILE PHOTO)

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां कुछ घायलों की हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकद गांव के पास सीताखंडी इलाके में हुआ। भोकर से नांदेड़ की दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही टाटा मैजिक वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

केबिन में फंस गया ट्रक ड्राइवर

टक्कर लगते ही टाटा मैजिक वैन के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह पिचक गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया था। लंबे प्रयास के बाद पुलिस और बचाव दल ने उसे बाहर निकाला। यह दुखद घटना भारतीय हाईवे पर गंभीर दुर्घटनाओं के लगातार बने रहने वाले जोखिम को उजागर करती है। खासकर तब जब ट्रक जैसे बड़े वाहन इसमें शामिल हों। 

वैन में सवार थे 12 यात्री

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। वैन में कुल 12 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

वैन में सफर कर रहे सभी लोग स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसे की वजह क्या थी गलती किसकी थी। जांच करने वाले अधिकारी गाड़ी की रफ्तार, सड़क की हालत और क्या कोई ट्रैफिक नियम तोड़ा गया, जैसी बातों पर गौर करेंगे। वे चश्मदीदों से भी बात करेंगे और घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच करेंगे।

वहीं, आज मुंबई की लोकल ट्रेन की भीड़ में खुद को संभालती महिला अचानक चलती ट्रेन से गिर गई। इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

(रिपोर्ट- विलास आड़े)

यह भी पढ़ें-

पुराने विवाद की खुन्नस में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो फूंकी, CCTV में कैद हुई वारदात

मौसी के अंतिम संस्कार से लौटते समय 21 साल के भतीजे की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था, CCTV में कैद हुआ हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।