1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डोंबिवली से कलवा के बीच लोकल ट्रेन के गेट से नीचे गिर गई महिला, वीडियो देख सहम जाएंगे

डोंबिवली से कलवा के बीच लोकल ट्रेन के गेट से नीचे गिर गई महिला, वीडियो देख सहम जाएंगे

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 10, 2026 08:37 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 08:44 pm IST

मुंबई की लोकल ट्रेन की भीड़ में खुद को संभालती महिला अचानक चलती ट्रेन से गिर गई। भीड़ के कारण महिलाओं के बीच ट्रैक पर उतरने के कारण ट्रेन बहुत देर तक खड़ी रही। देखें खौफनाक वीडियो...

चलती ट्रेन से गिरी महिला- India TV Hindi
चलती ट्रेन से गिरी महिला Image Source : REPORTER

मुंबई लोकल ट्रेन में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। गुरुवार की सुबह सेंट्रल रेलवे लाइन पर डोंबिवली से कलवा के बीच बड़ा हादसा टल गया, पर रेलवे की सुविधा और सुरक्षा पर सवाल छोड़ गया। लोकल ट्रेन में भारी भीड़ को चलते कई महिलाएं दरवाजे से लटक कर यात्रा करती दिखीं। भीड़ के कारण लोग दरवाजे से लटके दिखाई दिए। वहीं एक महिला भीड़ के चलते लोकल ट्रेन के गेट से नीचे गिर गई। भीड़ के कारण कई महिलाओं ने बीच ट्रैक पर उतरना सुरक्षित समझा और पैदल चलकर स्टेशन गई। महिलाओं के लगातार बीच ट्रैक पर उतरने के चलते ट्रेन काफ़ी देर तक खड़ी रही। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

देखें वीडियो


महिला की पहचान नहीं हो पाई है
खबरों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब डोंबिवली जाने वाली एक लोकल ट्रेन मुंब्रा और दिवा के बीच सिग्नल पर रुकी। ऐसा लगता है कि भारी भीड़ के बीच महिला ट्रेन से गिर गई। ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन में इस घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है," ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र विष्णु अवारे ने बताया और ये भी कहा कि ट्रेन से गिरने वाली महिला कौन थी, उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

डोंबिवली और कलवा के बीच लोकल ट्रेन में क्यों होती है भीड़

बता दें कि डोंबिवली से कलवा जाने के लिए सबसे बढ़िया और आसान साधन मुंबई लोकल ट्रेन (सेंट्रल लाइन) है, इस वजह से इस रूट की सभी लोकल ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी लगभग 10.6 किलोमीटर है और लोकल ट्रेन से सफर तय करने में करीब 12 से 15 मिनट का समय लगता है। इस रूट पर लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।