A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के माटुंगा में रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी मची, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

मुंबई के माटुंगा में रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी मची, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

मुंबई के माटुंगा में स्थित रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।

Mumbai Matunga Railway Workshop fire- India TV Hindi
Image Source : REPORTER माटुंगा में रेलवे वर्कशॉप में लगी आग।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित रेलवे वर्कशॉप में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सेंट्रल रेलवे के कोच मरम्मत वर्कशॉप में हुई, जहां रेलवे के डिब्बों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप परिसर में खड़ी एक एसी कोच (AC ट्रेन) या संबंधित उपकरण में आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और धुआं दूर तक फैल गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

माटुंगा इलाके में रेलवे वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग को फैलने से रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा उपाय किए गए और आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम को भी मौके पर तैनात किया गया।

कैसे लगी आग?

रेलवे वर्कशॉप में लगी आग को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोपहर 3:10 बजे (1510 hrs) एक LHB स्लीपर कोच में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया और आग को शाम 4:00 बजे (1600 hrs) तक बुझा लिया गया। कोच का लगभग 70% ऊपरी हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि नीचे लगे उपकरण (अंडरस्लंग इक्विपमेंट) सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि CSMT की तरफ वाले टॉयलेट में वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से पास में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। तेज हवा और कोच के नॉन-एसी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि, किसी अन्य कोच या वर्कशॉप इंफ्रास्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि कोच को तुरंत खुले क्षेत्र में बाहर निकाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को देना होगा मराठी टेस्ट, परमिट की होगी समीक्षा, जानें पूरा मामला

‘नाले के पानी’ से नाश्ता? आप भी बाहर खा रहे हैं तो देख लें ये VIDEO, अकोला से सामने आया गंदा सच