महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति चुनावों के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। फिर एक बार महायुति ने बढ़त बना ली है। अब तक के आंकड़ो के अनुसार 12 जिला परिषदों में से करीब 11 में महायुति ने जीत हासिल की है, तो वहीं केवल एक जगह एनसीपी शरद पवार गुट जीत पाया है। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने बताया है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 12 जिला परिषदों में 731 सीटों में से 552 सीटें हासिल की हैं।
जिला परिषदों के रुझान:
- बीजेपी ने 7 जिला परिषदों में जीत का झंडा गाड़ा है।
- शिंदे गुट की शिवसेना 2 जिला परिषद में बढ़त बनाए हुए है।
- अजित पवार (एनसीपी) 2 जिला परिषद में जीती है।
- एनसीपी शरद पवार गुट ने 1 जिला परिषद में बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है।
- उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाए।
पंचायत समिति चुनावों में भी महायुति का प्रदर्शन मजबूत
- बीजेपी 125 में से 52 पंचायत समितियों में आगे है।
- शिंदे गुट की शिवसेना 26 जगहों पर बढ़त बनाए हुए है।
- अजित पवार गुट (एनसीपी) 25 पंचायत समितियों में आगे है।
महाविकास आघाड़ी की स्थिति की बात करें तो:
- कांग्रेस 8 पंचायत समितियों में आगे है,
- शरद पवार गुट (एनसीपी) 8 जगहों पर बढ़त बनाए हुए है।
- यूबीटी शिवसेना 5 जगह पर आगे है।
MVA की चुनौती बढ़ी
महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयोग से आधिकारिक और फाइनल आंकड़े आना बाकी है। हालांकि, महायुति ने चुनाव में लगातार अपना दबदबा कायम रखा है तो वहीं, महाविकास अघाड़ी के सामने चुनौतियां थमती नजर नहीं आ रही हैं। सीएम देवेंद्र फडनवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को जनता की नब्ज समझने की जरूरत है। विपक्ष का जनता से संपर्क टूट चुका है और वह सिर्फ आरोप लगाने की राजनीति कर रहा है, यही वजह है कि बार-बार ऐसे चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं।
ये भी पढे़ं- 'BJP ने तोड़ा अपना 2017 वाला रिकॉर्ड', महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में पार्टी की बंपर जीत पर आया फडणवीस का रिएक्शन
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में BJP को बंपर बढ़त, जानें कहां कितनी सीटों पर है आगे