1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'BJP ने तोड़ा अपना 2017 वाला रिकॉर्ड', महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में पार्टी की बंपर जीत पर आया फडणवीस का रिएक्शन

'BJP ने तोड़ा अपना 2017 वाला रिकॉर्ड', महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में पार्टी की बंपर जीत पर आया फडणवीस का रिएक्शन

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 09, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 06:31 pm IST

Maharashtra Zilla Panchayat Poll Results: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में BJP और महायुति की बड़ी जीत पर जनता का आभार जताया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष से जनता का संपर्क टूट गया है, इसीलिए बार-बार ऐसे नतीजे आ रहे हैं।

Maharashtra Zilla Panchayat Election Results- India TV Hindi
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में BJP की जीत पर CM फडणवीस ने जताई खुशी। Image Source : PTI

Maharashtra ZP Election Results: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव और पंचायत समिति चुनाव में BJP की बंपर जीत पर CM देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जाहिर की है। सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के अब तक आए नतीजों में महाराष्ट्र की जनता ने एक बार फिर महायुति पर भरोसा जताया है। अब तक के रुझानों और नतीजों के मुताबिक, महायुति अधिकतर जगहों पर बढ़त बनाए हुए है। विपक्ष का संपर्क जनता से कट गया है। जानें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने और क्या-क्या कहा?

BJP के अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने पर फडणवीस गदगद

सीएम फडणवीस बोले, 'कोल्हापुर और लातूर में तीनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था और वहां भी महायुति नंबर एक पर रही है। बीजेपी ने इस बार अपना ही 2017 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2017 में बीजेपी को 284 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार अब तक 410 सीटों पर जीत दर्ज की जा चुकी है। पंचायत समिति चुनावों की बात करें तो 125 में से 100 से ज्यादा पंचायत समितियों में महायुति को सफलता मिली है।'

CM फडणवीस ने दिवंगत अजित पवार को किया याद

उन्होंने इस दौरान, दिवंगत अजित पवार को भी याद किया। फडणवीस ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ नेता अजित पवार का निधन हो गया, जिससे महायुति को बड़ा आघात पहुंचा। इन नतीजों से महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों की जनता की मानसिकता भी साफ तौर पर सामने आई है। हालांकि, अभी सभी नतीजे पूरी तरह सामने आना बाकी हैं, लेकिन जो परिणाम अब तक आए हैं, उनके अनुसार बीजेपी राज्य में नंबर एक पार्टी बनकर उभरी है।

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी BJP की मजबूती- फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, '2014 में यह धारणा खत्म की गई थी कि बीजेपी केवल शहरी पार्टी है। 2017 में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया और इस बार के नतीजों ने उस मजबूती को और पुख्ता कर दिया है। साथ ही सहयोगी दलों का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा गया कि विपक्ष को जनता की नब्ज समझने की जरूरत है।'

'विपक्ष का जनता से टूट चुका है संपर्क'

सीएम फडणवीस बोले कि विपक्ष का जनता से संपर्क टूट चुका है और वह सिर्फ आरोप लगाने की राजनीति कर रहा है, यही वजह है कि बार-बार ऐसे चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में BJP को बंपर बढ़त, जानें कहां कितनी सीटों पर है आगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।