1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में BJP को बंपर बढ़त, जानें कहां कितनी सीटों पर है आगे

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में BJP को बंपर बढ़त, जानें कहां कितनी सीटों पर है आगे

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 09, 2026 02:45 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 02:59 pm IST

Maharashtra ZP Election Results: महाराष्ट्र जिला परिषद सदस्य चुनाव के रुझानों में BJP सबसे आगे है। वह अकेले दम पर 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इस आर्टिकल में सीटवाइज BJP के रुझान देखें।

bjp Maharashtra ZP Election Results- India TV Hindi
महाराष्ट्र के जिला परिषद सदस्य चुनाव के रुझानों में BJP को भारी बढ़त मिल गई है। Image Source : PTI

Maharashtra ZP Election 2026 Results: महाराष्ट्र के जिला परिषद सदस्य चुनाव का परिणाम BJP के पक्ष में आ रहा है। कुल 731 में से अब तक 578 सीटों के रुझान अब तक आए हैं और उसमें अकेले BJP ने 208 सीटों पर बढ़त बना ली है। इसमें दूसरे नंबर पर शिवसेना और तीसरे पर NCP है। इस चुनाव कांग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और NCP शरद पवार गुट का बुरा हाल है। तीनों पार्टियां, महायुति के दलों से काफी पीछे चल रही हैं। जानें BJP ने Maharashtra Zilla Parishad Election Results के रुझानों में सांगली, लातूर, सोलापुर और सिंधुदुर्ग समेत किन सीटों पर बढ़त बनाई है और वहां कितनी सीटों पर आगे चल रही है।

सीटवाइज देखें BJP के रुझान

महाराष्ट्र के जिला परिषद सदस्य चुनाव के रुझानों में BJP, सोलापुर 39, सातारा 32, छत्रपति संभाजीनगर 23, सिंधुदुर्ग 21, सांगली 17, परभणी 17, लातूर 17, कोल्हापुर 11, धाराशिव 12, पुणे 8, रायगढ़ 10 और रत्नागिरी 1 सीट पर आगे है। सोलापुर में BJP को अकेले दम पर बहुमत मिल गया है। वहीं, सतारा में BJP अपने दम पर बहुमत पाने की कोशिश में है। बाकी कई जिला परिषदों में BJP महायुति के दलों के साथ अपना जिला परिषद अध्यक्ष बना सकती है।

जिला परिषद का नाम रुझानों में BJP की सीटें
सोलापुर 39
सातारा 32
छत्रपति संभाजीनगर 23
सिंधुदुर्ग 21
सांगली 17
परभणी 17
लातूर 17
कोल्हापुर 11
धाराशिव 12
पुणे 8
रायगढ़ 10
रत्नागिरी 1

पंचायत समिति के चुनाव में भी BJP का डंका

वहीं, पंचायत समिति चुनाव की बात करें तो कुल 125 पंचायत समिति की सीटों में से 119 के रुझान अब तक सामने आए हैं। इसमें BJP 48 सीटों पर आगे चल रही है। इसमें शिवसेना 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर और NCP 23 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, NCP शरद पवार गुट और कांग्रेस 8-8 सीटों के साथ चौथे नंबर पर हैं। सबसे आखिर में 5 सीटों के साथ शिवसेना UBT है।

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव परिणाम विस्तार से यहां देखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।