'होटल से बोरिया बिस्तर बांध लो', उमराह करने गए भारतीय दुबई में फंसे, VIDEO बनाकर सुनाई आपबीती
महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने बताया कि आयोग के पास काफी शिकायतें आ रही हैं। मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों के पास रहने और खाने की व्यवस्था भी नहीं है।
नागपुर से दुबई गए लोगों के साथ-साथ उमराह करने गए लोग वहां से वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं। नागपुर के कुछ पर्यटकों के साथ-साथ उमराह करने गए कई नागरिक वहां फंसे हुए हैं। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग में बड़े पैमाने पर सहायता की मांग कर रहे हैं। नागपुर से लगभग 1800 लोग उमराह करने गए हुए हैं। पूरे विदर्भ से लगभग 5000 के आसपास लोग गए हुए हैं।
दुबई में फंसे सबसे ज्यादा भारतीय
दुबई गए असद खान ने एक वीडियो महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान के पास बनाकर भेजा है, जिसमें वह कहते हुए दिख रहे है कि 10 दिन पहले वो दुबई गए थे। 28 फरवरी को उनकी रिटर्न टिकट थी, उसी दिन इजराइल, अमेरिका और ईरान की लड़ाई चालू हो गई इस वजह से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। इसके बाद बार-बार फ्लाइट कैंसिल हो रही है। वह काफी परेशान है। उन्होंने इंडियन एम्बेसी से सपर्क करने की कोशिश की संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुजारिश की है।
'निम्न दर्जे का खाला खिला रहे होटल वाले'
वहीं, नागपुर का एक ग्रुप,टूर एंड ट्रेवल के जरिए उमराह करने गया हुआ है, उनमें से एक शख्स अब्दुल मजीद ने वीडियो बनाकर भेजा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि खाने पीने की तकलीफ हो रही है, जिस होटल में उन्हें रहना था, समय अवधि निकल जाने के बाद कहा गया है कि बोरिया बिस्तर बांध लो। निम्न दर्जे का खाना खिला रहे हैं। अब्दुल मजीद के साथ नागपुर से 6 लोग गए हुए हैं।
महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ट्रैवल एजेंसी से की बात
महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग के पास काफी शिकायते आ रही हैं। काफी लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वहां पर लोगों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, खाने की व्यवस्था नहीं है। उमराह करने गए हैं लेकिन उनके पास पैसे की कमी है। काफी ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो गई है, जिस वजह से यह सब बातें सामने आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि मालेगांव की दो एजेंसी है, जो काफी लोगों को लेकर गई है, उनकी शिकायत उनके पास आई है। शिकायत करने वाले लोगों ने बताया कि होटल खाली करने के लिए कहा गया है। प्यारे खान ने खुद ट्रैवल एजेंसी से बात की है और उन्हें आदेश दिया है कि सभी का इंतजाम करें।
यह भी पढ़ें-
हिंद महासागर में फंसा एक और ईरानी युद्धपोत, श्रीलंका से लगाई मदद की गुहार
'इसे अंजाम तक पहुंचाओ, हम तुम्हारे साथ हैं', ईरान से जंग के बीच इजरायल से बोला अमेरिका
