A
Hindi News महाराष्ट्र सत्ता मिलते ही पैसों की बारिश, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ने उड़ाई नोटों की गड्डियां; देखें VIDEO

सत्ता मिलते ही पैसों की बारिश, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ने उड़ाई नोटों की गड्डियां; देखें VIDEO

नगर अध्यक्ष पद के चुनाव में शानदार जीत के बाद विजय जुलूस के दौरान उत्साह में अतिक जवारीवाला एक नहीं बल्कि तीन-चार बार नोटों की गड्डी निकालकर हवा में उड़ाते नजर आए।

नोट उड़ाते हुए कैमरे...- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT नोट उड़ाते हुए कैमरे में कैद हुए कांग्रेस के नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष अतिक जवारीवाला।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में कांग्रेस के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष अतिक जवारीवाला द्वारा जश्न के दौरान हवा में नोट उड़ाने का वीडियो सामने आया है। खास बात यह है कि यह वीडियो सिर्फ आलोचना का विषय ही नहीं बना है, बल्कि उनके कई समर्थकों ने इसे गर्व के साथ व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया है। हालांकि, इस दृश्य ने जीत के जश्न के तरीके और सार्वजनिक पद की जिम्मेदारी को लेकर एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

नगर अध्यक्ष पद के चुनाव में शानदार जीत के बाद विजय जुलूस के दौरान उत्साह में अतिक जवारीवाला एक नहीं बल्कि तीन-चार बार नोटों की गड्डी निकालकर हवा में उड़ाते नजर आए। हवा में नोट उड़ाने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई। इसके साथ ही उनके समर्थकों भी नोट उड़ाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

देखें वीडियो-

बता दें कि चुनाव के दौरान इन्हीं उम्मीदवारों का पांच से सात करोड़ रुपये खर्च करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था और अब यह नोट उड़ाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोगों के लिए यह घटना सहज खुशी की अभिव्यक्ति है, तो वहीं कई लोगों को यह सार्वजनिक पद की गरिमा के खिलाफ प्रतीत हो रही है।

(रिपोर्ट- गणेश सोलंकी)

यह भी पढ़ें-

शराब कारोबारी के घर पर पुलिस ने मारा छापा, अलमारी से निकले इतने नोट कि पुलिसवाले मिलकर गिनने लगे; VIDEO

'नगरसेवक बना दिया, पर मेयर नहीं बनाया तो रोने लगी', गडकरी ने सुनाया सियासत का दिलचस्प किस्सा