A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पाकिस्तानी कपल ने मुंबई के फ्लैट में कर दिया कांड, 6 महीने पहले लॉन्ग टर्म वीजा पर आए थे भारत

पाकिस्तानी कपल ने मुंबई के फ्लैट में कर दिया कांड, 6 महीने पहले लॉन्ग टर्म वीजा पर आए थे भारत

कपल की पहचान नोतनदास उर्फ ​​संजय सचदेव और उनकी पत्नी सपना नोतनदास के रूप में हुई है, जो कि लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आए थे और अपने दो बच्चों के साथ किराये के फ्लैट में रह रहे थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के खारघर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अपने किराये के फ्लैट में 45-वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक ने अपनी 35-वर्षीय पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दंपति की पहचान नोतनदास उर्फ ​​संजय सचदेव और उनकी पत्नी सपना नोतनदास के रूप में हुई है। दोनों नवंबर 2024 में भारत आए थे और लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) प्रशांत मोहिते ने बताया कि दंपति सोमवार को अपने किराये के फ्लैट में खून से लथपथ पाए गए। मोहिते ने कहा, ‘‘जब सपना नोतनदास ने अपनी बहन के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, तब उनकी बहन सोमवार को फ्लैट पर आईं। उसके बाद यह घटना सामने आई। डॉक्टरों ने सपना नोतनदास को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हत्या-आत्महत्या के पीछ वजह क्या?

सपना नोतनदास और उनका पति मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि नोतनदास ने झगड़े के बाद रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेज धार वाले चाकू से अपनी पत्नी की गर्दन, पीठ और कंधे पर कई बार वार किये, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद, नोतनदास ने उसी हथियार से अपनी गर्दन पर वार कर लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। दोनों पिछले 6 महीने से दो बच्चों के साथ इस फ्लैट में रह रहे थे। 

बच्चों की कस्टडी को लेकर असमंजस में मुंबई पुलिस

पाकिस्तानी कपल के दो बच्चे हैं। पति-पत्नी की मौत के बाद बच्चों की कस्टडी को लेकर मुंबई पुलिस असमंजस में है। पुलिस ने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है। DCP ने कहा, ‘‘हमारे रिकॉर्ड से पता चलता है कि वे नवंबर 2024 में लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आए थे। दंपति पिछले 6 महीनों से अपने दो बच्चों के साथ फ्लैट में रह रहे थे। हम उनके वीज़ा और अन्य पहचान दस्तावेजों का गहन सत्यापन कर रहे हैं।’’ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें-