1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेंगलुरु: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दूरी बना रही थी 8 साल बड़ी गर्लफ्रेंड, 2 दिन बाद OYO होटल में मिली लाश

बेंगलुरु: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दूरी बना रही थी 8 साल बड़ी गर्लफ्रेंड, 2 दिन बाद OYO होटल में मिली लाश

 Published : Jun 09, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 02:52 pm IST

मृतका का नाम हरिनी है और आरोपी की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस के रूप में हुई है। यशस ने हरिनी को मिलने के लिए ओयो होटल में बुलाया था। वहां रिश्ता खत्म करने के बाद को लेकर दोनों झगड़ा हो गया था।

bengaluru man killed girlfriend- India TV Hindi
मृतका हरिनी और आरोपी यशस। Image Source : FILE PHOTO

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गर्लफ्रेंड की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। युवती के शरीर पर चाकू से 17 वार कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल वह कोर्ट की हिरासत में है।

कैसे घटी यह खौफनाक वारदात?

मृतका का नाम हरिनी (33) है और आरोपी की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस के रूप में हुई है। दोनों बेंगलुरु के पश्चिमी उपनगर केंगेरी के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे 25 वर्षीय यशस ने अपनी प्रेमिका हरिनी की कथित तौर पर हत्या कर दी। यशस ने हरिनी को मिलने के लिए ओयो होटल में बुलाया था। वहां रिश्ता खत्म करने के बाद को लेकर दोनों झगड़ा हो गया। इसके बाद यशस ने 17 बार चाकू घोंपकर हरिनी की हत्या कर दी। ये घटना 6 जून की रात को हुई, लेकिन इसका खुलासा दो दिन बाद 8 जून को हुआ। इस मामले में सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने क्या कहा?

डीसीपी साउथ लोकेश जगलासर ने बताया, 6-7 जून को बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक 33 वर्षीय महिला की उसके एक करीबी दोस्त ने हत्या कर दी। आरोपी और मृत महिला एक-दूसरे को लगभग एक साल से जानते थे। मृत महिला पिछले दो महीनों से आरोपी से धीरे-धीरे दूरी बना रही थी और इसी वजह से गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी।  

यह भी पढ़ें-

'वो जब भी मेरे यहां आती थी तो...', सोनम की गिरफ्तारी पर राजा रघुवंशी की मां ने क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।