Biggest Budget Announcements : 2018 के बजट में किसानों को हुआ बड़ा फायदा, कर्मचारियों को टैक्स में कुछ राहत, कंज्यूमर के लिए भी फायदे
Latest Budget Announcement 2018, किसान, कंज्यूमर और कर्मचारियों को सौगात
आम बजट (Union Budget) 2018 Live: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2018-19 के आम बजट में इनकम टैक्स के स्बैल में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। मौजूदा समय में 2.50 लाख रुपए की सालाना कमाई पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता और 2.51 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक की सालाना कमाई पर 5 प्रतिशत और 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक की सालाना कमाई पर 20 प्रतिशत टैक्स वसूला जाता है। वहीं 10 लाख रुपए से ऊपर के टैक्स स्लैब पर 30 प्रतिशत टैक्स का प्रावधान है। हालांकि वित्त मंत्री ने 40 हजार रुपए तक की स्टैंडर्ड डिडक्शन की घोषणा की है। यानि सालाना आधार पर जितनी सैलरी होगी उसमें से 40000 रुपए घटाने पर टैक्स की गणना की जाएगी।
वेतनभोगी करदाता को 40,000 रुपए की मानक कटौती का लाभ दिया जाएगा, हालांकि व्यक्तिगत आयकर दायरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर अब कुल मिलाकर 4 प्रतिशत लगेगा, जो पहले 3 प्रतिशत था।
एक लाख रुपए से अधिक के दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर 10 प्रतिशत कर देना होगा।
2.50 करोड़ वेतनभोगी व पेंशनभोगियों को मानक कटौती का लाभ मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न जमाओं पर मिलने वाले 50,000 रुपए तक के ब्याज पर कर छूट मिलेगी, पहले यह सीमा 10,000 रुपए थी।
वर्ष 2016-17 में वार्षिक 250 करोड़ रुपए का कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए कार्पोरेट कर घटाकर 25 प्रतिशत किया गया, इससे 2018-19 में 7,000 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा।
फुटवियर और चमड़ा उद्योग को नए रोजगार उपलब्ध कराने पर दी जाने वाली कर रियायत दी जाएगी।
वर्ष 2017-18 में कुल खर्च 21.47 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से बढ़कर 21.57 लाख करोड़ रुपए रहेगा।
वित्त वर्ष 2017-18 में राजकोषीय घाटा 3.2% से बढ़कर देश के सकल घरेलू उत्पाद का 3.5% हो गया। वित्त वर्ष 2018-19 में इसे 3.3% रखने का लक्ष्य।
सांसदों के वेतन, भत्ते तय करने के नियमों में बदलाव होगा, मुद्रास्फीति से जुड़ेगे, हर पांच साल में स्वत: संशोधन का नियम बनेगा।
राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, राज्यपालों की परिलब्धियां बढ़ाकर क्रमश: पांच लाख, चार लाख और साढ़े तीन लाख रुपए प्रतिमाह की गईं।
विदेशी मोबाइल फोन महंगे
वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन के आयात पर लगने वाले आयात शुल्क को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का ऐलान किया है, इस घोषणा के बाद विदेशों से आने वाले मोबाइल फोन की कीमत बढ़ जाएगी। हालांकि देश में बनने वाले मोबाइल फोन सस्ते दाम पर मिलेंगे।
किसानों को बड़ा तोहफा
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ कर दिया है कि 2018-19 का बजट किसानों के हक का बजट होगा। उन्होंने अपने बजट भाषण की शुरुआत में ही कह दिया है कि खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य को फसल उत्पादन की लागत से डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा। खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा धान, मक्का, सोयाबीन, कपास, बाजरा, रागी, तुअर, उड़द और मूंग का उत्पादन होता है। इन सभी फसलों के समर्थन मूल्य में आने वाले समय में जोरदार बढ़ोतरी हो सकती है।
फिलाहल सामान्य धान का समर्थन मूल्य 1550 रुपए, ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 1590 रुपए, मीडियम स्टेपल कपास का समर्थन मूल्य 4020 रुपए, लॉन्ग स्टेपल कपास का समर्थन मूल्य 4320 रुपए, मक्का का समर्थन मूल्य 1425 रुपए, तुअर का समर्थन मूल्य 5450 रुपए, उड़द का MSP 5400 रुपए,मूंग का MSP 5575 रुपए, बाजरा का MSP 1425 रुपए और रागी का MSP 1900 रुपए प्रति क्विंटल है। इन सभी फसलों के समर्थन मूल्य में आने वाले दिनों में जोरदार बढ़ोतरी हो सकती है।
Latest Budget Announcement 2018, किसान, कंज्यूमर और कर्मचारियों को सौगात
10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपए
वित्त मंत्री ने गरीब और निचले मध्यम वर्ग की स्वास्थ सुविधाओं पर खर्च को लेकर बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ संरक्षण योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को स्वास्थ संबंधी खर्चों के लिए सालाना 5 लाख रुपए की मदद की जाएगी। 10 करोड़ परिवार में औसतन करीब 50 करोड़ आबादी आती है। यानि देश की आबादी के करीब 40 प्रतिशत हिस्से को यह फायदा पहुंचेगा। यह विश्व कि सबसे बड़ी स्वास्थ योजना होगी। इसके अलावा टीवी मरीजों को हर महीने अपने खर्च के लिए 500 करुए दिए जाने की घोषणा भी हुई है।
Latest Budget Announcement 2018
EPF में सरकार करेगी 12 प्रतिशत योगदान
वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि सभी सेक्टर के नए कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से कर्मचारी भविष्य निधी में 12 प्रतिशत का योगदान किया जाएगा।
राष्ट्रपति सहित उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के वेतन में बढ़ोतरी
राष्ट्रपति के वेतन को बढ़ाकर 5 लाख रुपए मासिक, उपराष्ट्रपति के वेतन को बढ़ाकर 4 लाख रुपए और राज्यपाल के वेतन को बढ़ाकर 3.5 लाख रुपए किया गया है। वित्त मंत्री ने सांसदों के वेतन की बढ़ोतरी के लिए भी कानून बनाने की बात कही है, हर 5 साल में सांसदों के वेतन पुनर्रविचार किया जाएगा।
Latest Budget Announcement 2018
छोटी कंपनियों को कार्पोरेट टैक्स में राहत
वित्त मंत्री ने छोटी कंपनियों को कार्पोरेट टैक्स से राहत देने का ऐलान किया है, जिन कंपनियों का सालाना टर्नओवर 250 करोड़ रुपए से कम होगा उनसे 25 प्रतिशत कार्पोरेट टैक्स वसूला जाएगा,
Latest Budget Announcement 2018, किसान, कंज्यूमर और कर्मचारियों को सौगात
Live updates : Budget Live: आम बजट 2018 की ये हैं प्रमुख घोषणाएं
February 01, 20181:40 PM (IST)
किसानों की आय को डेढ़ गुना करने का लक्ष्य तय करने और एमएसपी बढ़ाने के लिए मैं वित्त मंत्री को बधाई देता हूं।- पीएम नरेंद्र मोदी
February 01, 20181:39 PM (IST)
गोबरधन योजना को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इससे गांव स्वच्छ रहेंगे। इसके अलावा किसानों और पशुपालकों की कमाई में भी इजाफा होगा।
February 01, 201812:51 PM (IST)
अब 4 प्रतिशत देना होगा स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर
February 01, 201812:50 PM (IST)
कस्टम कानून 1962 में किया गया बदलाव
February 01, 201812:50 PM (IST)
सेंसेक्स में मचा हाहाकार, 350 अंक की आई गिरावट
February 01, 201812:49 PM (IST)
वित्त मंत्री ने बजट में विदेशी मोबाइल पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत विदेशों से आने वाले मोबाइल पर 15 की जगह 20 फीसदी की कस्टम ड्यूटी लगेगी।
February 01, 201812:46 PM (IST)
जितनी सैलरी है उसमें से 40 हजार रुपए घटाकर अब टैक्स की गणना की जाएगी
February 01, 201812:45 PM (IST)
एक लाख रुपए से अधिक के लांग टर्म कैपिटल गेन पर लगेगा यह टैक्स, लांग टर्म कैपिटल गेन पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाने का प्रस्ताव।
February 01, 201812:45 PM (IST)
एक साल तक शेयरों को अपने पास रखने पर लगेगा 15 प्रतिशत टैक्स
February 01, 201812:45 PM (IST)
वरिष्ठ नागरिकों पर मोदी सरकार मेहरबान, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी और आरडी पर ब्याज छूट बढ़ी।
February 01, 201812:41 PM (IST)
Job
February 01, 201812:38 PM (IST)
80डी के तहत छूट सीमा को भी बढ़ाया गया।
February 01, 201812:37 PM (IST)
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को मिलेगा लाभ
February 01, 201812:37 PM (IST)
40 हजार रुपए स्टैंडर्ड डिडक्शन की हुई घोषणा
February 01, 201812:36 PM (IST)
250 करोड़ रुपए से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनियों को देना होगा 30 प्रतिशत टैक्स।
February 01, 201812:36 PM (IST)
250 करोड़ रुपए सालाना टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स 25 प्रतिशत किया गया।
February 01, 201812:34 PM (IST)
250 करोड़ रुपए सालाना टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स 25 प्रतिशत किया गया।
February 01, 201812:33 PM (IST)
इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया
February 01, 201812:31 PM (IST)
किसानों के लिए संपदा योजना को मिलेगा बढ़ावा
February 01, 201812:31 PM (IST)
पोस्ट हार्वेस्ट टैक्स प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव
February 01, 201812:27 PM (IST)
19.25 लाख नए करदाता 2016-17 के दौरान जोड़े गए।
February 01, 201812:27 PM (IST)
15 जनवरी 2018 तक डायरेक्ट टैक् स में 18.7 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गई ।
February 01, 201812:27 PM (IST)
2017-18 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में हुआ 12.6 प्रतिशत की वृद्धि
February 01, 201812:27 PM (IST)
राजकोषीय घाटा जीडीपी के 3.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद
February 01, 201812:26 PM (IST)
सरकार बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को लीगल टेंडर नहीं मानती है
February 01, 201812:26 PM (IST)
सभी रेलगाड़ियों और रेल स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा होगी।
February 01, 201812:25 PM (IST)
रेलवे की लगभग 3600 पटरियों का नवीनीकरण किया जाएगा।
February 01, 201812:25 PM (IST)
टेक्सटाइल सेक्टर के लिए 7148 करोड़ रुपए का आबंटन
February 01, 201812:25 PM (IST)
रेल और सड़क क्षेत्र में अबतक का सबसे ज्यादा आबंटन
February 01, 201812:24 PM (IST)
आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य विद्यालय खोले जाएंगे, नवोदय विद्यालय की तर्ज पर होंगे आदिवासी विद्यालय
February 01, 201812:21 PM (IST)
सरकार उद्योग अनुकूल रक्षा उत्पादन नीति 2018 पेश करेगी
February 01, 201812:20 PM (IST)
उद्योगों के लिए अलग से विशिष्ट पहचान संख्या लाने की योजना
February 01, 201812:20 PM (IST)
80 हजार करोड़ रुपए होगा 2018-19 के लिए सरकार का विनिवेश लक्ष्य: जेटली
February 01, 201812:20 PM (IST)
ईटीएफ भारत-22 से सरकार ने 14500 करोड़ रुपए जुटाए
February 01, 201812:20 PM (IST)
सरकार ने बैंक पुन:पूंजीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की।
February 01, 201812:19 PM (IST)
Budget
February 01, 201812:13 PM (IST)
Infographic creative for budget 2018
February 01, 201812:10 PM (IST)
हवाई चप्पल पहनने वाले नागरिक भी अब हवाई जहाज में सफर कर रहे हैं: जेटली
February 01, 201812:09 PM (IST)
उड़ान योजना से क्षेत्रीय संपर्क को मिला बल
February 01, 201812:09 PM (IST)
600 प्रमुख स्टेशनों को पुन: विकसित करने पर काम हुआ शुरू
February 01, 201812:09 PM (IST)
600 प्रमुख स्टेशनों को पुन: विकसित करने पर काम हुआ शुरू
February 01, 201812:08 PM (IST)
राज्यों से विचार कर भारतीय स्टांप अधिनियम में किया जाएगा सुधार
February 01, 201812:08 PM (IST)
पर्यटन क्षेत्र में रोपवे को बढ़ावा दिया और आगे भी ये जारी रहेगा
February 01, 201812:06 PM (IST)
70 लाख नौकरियां देगी सरकार
February 01, 201812:04 PM (IST)
नौकरियो के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान। इस साल 70 लाख नई नौकरियां मिलेंगी।
February 01, 201812:00 PM (IST)
99 स्मार्ट सिटी के लिए 2.04 लाख करोड़ रुपए का किया गया आवंटन
February 01, 201811:57 AM (IST)
रेल व सड़क क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा आवंटन
February 01, 201811:56 AM (IST)
टेक्सटाइल सेक्टर के लिए 7148 करोड़ रुपए का किया गया प्रावधान
February 01, 201811:56 AM (IST)
सरकार नए कर्मचारियों को पहले तीन साल तक ईपीएफ में देगी 12 प्रतिशत का योगदान
February 01, 201811:56 AM (IST)
2020 तक राष्ट्रीय प्रशिक्षु स्कीम के तहत 50 लाख युवाओं को मिलेगा वजीफा
February 01, 201811:56 AM (IST)
मुद्रा योजना के तहत 3 लाख करोड़ रुपए के लोन बांटने का रखा गया लक्ष्य
February 01, 201811:56 AM (IST)
एमएसएमई के लिए 3794 करोड़ रुपए किए गए आवंटित
February 01, 201811:55 AM (IST)
Health
February 01, 201811:42 AM (IST)
24 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोले जाएंगे।
February 01, 201811:42 AM (IST)
50 करोड़ लोगों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा सरकार उपलब्ध कराएगी।
February 01, 201811:41 AM (IST)
राष्ट्रीय हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम लॉन्च की गई, 10 करोड़ गरीब परिवार होंगे कवर
February 01, 201811:40 AM (IST)
आयुष्मान भारत के तहत दो नए कार्यक्रमों की जाएगी शुरुआत: जेटली
February 01, 201811:39 AM (IST)
शिक्षा और स्वास्थ्य पर वित्त मंत्री अरुण जेटली किया बोलना शुरू।
February 01, 201811:39 AM (IST)
2022 तक प्रत्येक ब्लॉक में होंगे नवोदय विद्यालय की तर्ज पर एकलव्य स्कूल, एसटी छात्रों को मिलेगी प्राथमिकता
February 01, 201811:38 AM (IST)
वडोदरा में विशिष्ट रेलवे विश्वविद्यालय स्थापना के लिए उठाए गए विशेष कदम
February 01, 201811:35 AM (IST)
2022 तक देश के हर गरीब के पास अपना घर हो इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1 करोड़ से अधिक मकान बनाए जा रहे हैं।
February 01, 201811:34 AM (IST)
वित्र मंत्री अरुण जेटली ने 'ऑपरेशन ग्रीन' के लिए 500 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की।
February 01, 201811:34 AM (IST)
ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 14.34 लाख करोड़ रुपए आवंटित करने का प्रस्ताव
February 01, 201811:30 AM (IST)
इस योजना पर सरकार 16 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
February 01, 201811:30 AM (IST)
प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत 4 करोड़ गरीब घरों को बिना शुल्क के बिजली कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है।
February 01, 201811:30 AM (IST)
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार ने अब तक 6 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया।
February 01, 201811:29 AM (IST)
उज्जवला योजना के तहत अब 8 करोड़ गरीब महिलाओं को देगी मुफ्त गैस कनेक्शन
February 01, 201811:28 AM (IST)
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विशेष सहयोग देने की घोषणा
February 01, 201811:26 AM (IST)
किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा अब मछली पालन और पशु पालन किसानों को भी मिलेगी : जेटली
February 01, 201811:26 AM (IST)
1290 करोड़ रुपए के साथ संशोधित बांस योजना की हुई घोषणा
February 01, 201811:26 AM (IST)
मछली पालन और पशु पालन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए के नए फंड का किया गया प्रस्ताव
February 01, 201811:19 AM (IST)
डीबीटी से भ्रष्टाचार पर लगी लगाम: जेटली
February 01, 201811:18 AM (IST)
देश में कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर : जेटली
February 01, 201811:17 AM (IST)
न्यूनतम समर्थन मूल्य ही बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, घोषित एमएसपी का फायदा किसानों को मिले: जेटली
February 01, 201811:17 AM (IST)
नीति आयोग केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ चर्चा कर एक पुख्ता व्यवस्था तैयार करेगा जिससे किसानों को उनकी फसल के उचित दाम दिलवाए जा सकें: अरुण जेटली
February 01, 201811:16 AM (IST)
रबी की अधिकांश फसलों के लिए समर्थन मूल्य लागत से डेढ़ गुना तय किया जा चुका है: जेटली
February 01, 201811:16 AM (IST)
खरीफ की सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य उत्पादन लागत का डेढ़ गुना करने का फैसला लिया गया है: जेटली
February 01, 201811:15 AM (IST)
सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : जेटली
February 01, 201811:14 AM (IST)
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग 42 स्तरी सुधरी
February 01, 201811:14 AM (IST)
GST लागू करने से अप्रत्यक्ष कर प्रणाली बेहतर हुई
February 01, 201811:12 AM (IST)
3000 से ज्यादा जनऔषधी केंद्रों पर 800 से अधिक दवाएं सस्ती दरों पर बेची जा रही हैं: जेटली
February 01, 201811:12 AM (IST)
सरकारी सेवाओं बस व ट्रेन टिकट सभी ऑनलाइन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है: जेटली
February 01, 201811:11 AM (IST)
हमारी सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से आगे बढ़कर अब ईज ऑफ लिविंग पर ध्यान दे रही है: जेटली
February 01, 201811:10 AM (IST)
वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट पढ़ रहे हैं।
February 01, 201811:02 AM (IST)
बजट को आसान हिन्दी भाषा में सुनने और समझने के लिए देखते रहिए इंडिया टीवी
February 01, 201811:02 AM (IST)
कुछ ही देर में शुरू होगा बजट
February 01, 201811:01 AM (IST)
मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बाहर निकलीं।
February 01, 201810:55 AM (IST)
अब तक अंग्रेजी में होता था बजट, हालांकि आज के बजट का कुछ हिस्सा अंग्रेजी में ही होगा।
February 01, 201810:49 AM (IST)
आजाद भारत में पहली बार हिंदी में पेश होगा बजट
February 01, 201810:41 AM (IST)
February 01, 201810:40 AM (IST)
अब से बस कुछ ही देर में शुरू होगा वित्त मंत्री का बजट भाषण।
February 01, 201810:38 AM (IST)
कैबिनेट से मिली बजट को मंजूरी
February 01, 201810:33 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी के बैठक में पहुंचते ही शुरू हुई मंत्रिमंडल की बैठक।
February 01, 201810:32 AM (IST)
बीएसई 200 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी में 50 अंकों की तेजी
February 01, 201810:31 AM (IST)
February 01, 201810:14 AM (IST)
जीएसटी लागू होने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली पेश करेंगे अपना पहला बजट
February 01, 201810:04 AM (IST)
February 01, 201810:04 AM (IST)
पीएम मोदी की अध्यक्षता में यूनियन कैबिनेट के समक्ष वित्त मंत्री रखेंगे आज पेश होने वाले बजट के दस्तावेज।
February 01, 201810:04 AM (IST)
कुछ ही देर में संसद भवन में शुरू होगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक।
February 01, 201810:02 AM (IST)
February 01, 20189:58 AM (IST)
वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद भवन पहुंचे, हाथ में है उनके ब्राउन रंग का बजट बैग।
February 01, 20189:55 AM (IST)
February 01, 20189:53 AM (IST)
संसद पहुंची बजट की प्रतियां
February 01, 20189:52 AM (IST)
बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले वित्त मंत्री अरुण जेटलीी