नयी दिल्ली: इंडिया टीवी के मंच पर केंद्र सरकार के बजट 2018-19 पर गरमा गरम बहस चल रही है। पहले सत्र में योग गुरु रामदेव से बजट पर चर्चा शुरु हुई. बजट के विश्लेषण के लिए बजट संवाद के मंच पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, योग गुरु स्वामी रामदेव, सर्फेस ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, HRD मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर, बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी, वित्त सचिव हंसमुख अढिया होंगे, इसके साथ AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, रणदीप सुरजेवाला, राज बब्बर और प्रमोद तिवारी होंगे। बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच बजट पर टक्कर हुई।
इंडिया टीवी के मंच पर केंद्र सरकार के बजट 2018-19 पर 'आप की अदालत' में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट से जुड़े सवालों का जवाब दिया...

