Union Budget 2018 Where to watch Live Budget: जानिए कहां, कब और कैसे देखें मोदी सरकार का आखिरी यूनियन बजट
मोदी सरकार 1 फरवरी को अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही है। आम बजट कब, कहां और कैसे देखें, इस बात की पूरी जानकारी हम यहां देने जा रहेे हैं।

रेल बजट 2018 कब आएगा
पिछले साल मोदी सरकार ने रेल बजट और आम बजट का आपस में विलय कर एक इतिहास रचा था। दोनों बजट पहली बार एक ही दिन एक साथ पेश किए गए थे। इससे पहले तक रेल बजट और आम बजट के बीच एक दिन का फासला रहता था। रेल बजट रेल मंत्री द्वारा और आम बजट वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में पेश किया जाता था। इस बार वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फरवरी को ही आम बजट के साथ रेल बजट भी पेश करेंगे।
यह भी पढ़ें: आर्थिक सर्वे 2018: मोदी सरकार पास या फेल, ये हैं इकोनॉमिक सर्वे की 10 प्रमुख बातें
इस साल के आम बजट में इन 10 चीजों पर रखें विशेष नजर
- राजकोषीय घाटा
- कृषि क्षेत्र
- इंफ्रास्ट्रक्चर
- कॉरपोरेट टैक्स
- इनकम टैक्स कानून में संशोधन
- आयकर दाताओं के लिए इनकम टैक्स छूट सीमा और दर
- वेतनभोगियों के लिए मानक कटौती की दोबारा घोषणा
- लाभांश वितरण पर टैक्स
- दीर्घावधि पूंजीगत लाभ पर टैक्स
- रोजगार निर्माण
कब तक चलेगा बजट सत्र
वर्ष 2018 के बजट सत्र की शुरुआत 29 जनवरी से हो चुकी है और यह 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र दो चरणों में पूरा होगा। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आम बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किया जाएगा।
बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र का दूसरा चरण 5 मार्च को शुरू होगा और यह 6 अप्रैल को समाप्त होगा।