फ्रांस सरकार ने की विशेष महंगाई भत्ता देने की घोषणा, ऊंचे ईंधन मूल्य की वजह से लिया फैसला
पिछले कुछ महीनों के दौरान फ्रांस में ऊर्जा कीमतों में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। यहां डीजल का औसत मूल्य 1.56 यूरो प्रति लीटर और पेट्रोल का औसत मूल्य 1.62 यूरो प्रति लीटर है। दोनों की कीमत इस समय रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
