नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है, खरीफ मार्केटिंग सीजन 2018-19 के लिए खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी गई है जिसके तहत धान का समर्थन मूल्य 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
इस बढ़ोतरी के बाद अब सामान्य धान का समर्थन मूल्य 1550 रुपए से बढ़कर 1750 रुपए और ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 180 रुपए बढ़कर 1770 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। धान के अलावा अन्य खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक मूंग के समर्थन मूल्य में 1400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, इस बढ़ोतरी के बाद मूंग का समर्थन मूल्य 5575 रुपए से बढ़कर अब 6975 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।
इनके अलावा रागी के समर्थन मूल्य में 997 रुपए, उड़द के समर्थन मूल्य में 200 रुपए और सोयाबीन के समर्थन मूल्य में 349 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब रागी का समर्थन मूल्य बढ़कर 2897 रुपए, उड़द का समर्थन मूल्य 5600 रुपए और सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़कर 3399 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।
सभी 14 खरीफ फसलों का नया समर्थन मूल्य इस तरह से है
kharif msp 2018-19
| फसल |
नया MSP (रु/क्विंटल) |
पुराना MSP (रु/क्विंटल) |
बढ़ोतरी (रु/क्विंटल) |
| सामान्य धान |
1750 |
1550 |
200 |
| ए ग्रेड धान |
1770 |
1590 |
180 |
| तुअर |
5675 |
5450 |
225 |
| उड़द |
5600 |
5400 |
200 |
| मूंग |
6975 |
5575 |
1400 |
| सोयाबीन |
3399 |
3050 |
349 |
| मूंगफली |
4890 |
4450 |
440 |
| तिल |
6249 |
5300 |
949 |
| सूरजमुखी |
5388 |
4100 |
1288 |
| रागी |
2897 |
1900 |
997 |
| बाजरा |
1950 |
1425 |
525 |
| ज्वार |
2430 |
1725 |
705 |
| कपास (मीडियम) प्रति 170 किलो |
5150 |
4020 |
1130 |
| कपास (लॉन्ग स्टेपल) प्रति 170 किलो |
5450 |
4320 |
1130 |
Latest Business News