मुद्रा लोन: अब बिना गारंटी 10 नहीं मिलेगा 20 लाख तक का कर्ज, ऐसे शुरू करें अपना स्टार्टअप
मोदी सरकार अब मुद्रा योजना के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी 20 लाख रुपए तक लोन देगी।

किसको कितना मिल सकता है लोन?
अभी तक मुद्रा योजना के तहत तीन तरह के लोन मिलते हैं। पहला शिशु लोन के तहत 50,000 रुपये तक के कर्ज दिए जाते हैं। दूसरा किशोर लोन के तहत 50,000 से 5 लाख रुपये तक के कर्ज दिए जाते हैं। तीसरा तरुण कर्ज के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक के कर्ज दिए जाते हैं। लेकिन अब इसकी सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपए तक कर दी गई है। ये लोन वाणिज्यिक (कमर्शियल) बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, छोटे फाइनेंस बैंकों, सहकारी बैंकों, माइक्रोफाइनेंस (सूक्ष्म-वित्त ) संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में आवेदन देकर पाया जा सकता है।
मार्च 2019 तक उद्योगों को 14.97 लाख करोड़ का लोन
गडकरी ने बताया कि देश में 22.83 लाख सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों (MSME) ने मार्च 2018 से मार्च 2019 के बीच उद्योग विहार पोर्टल में खुद को पंजीकृत किया है। देश में मार्च 2019 तक उद्योगों को 14.97 लाख करोड़ का लोन बांटा जा चुका है। यह राशि मार्च 2017 में 10.7 लाख करोड़ रुपए थी।