A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RIL ने उठाया एक और बड़ा कदम, नाऊ फ्लोट्स में 142 करोड़ रुपए में 85% हिस्सेदारी खरीदी

RIL ने उठाया एक और बड़ा कदम, नाऊ फ्लोट्स में 142 करोड़ रुपए में 85% हिस्सेदारी खरीदी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने गुरुवार को कहा कि उसकी अनुषंगी ने नाऊ फ्लोट्स टेक्नोलॉजीज में 85 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

Reliance Industries Ltd । File Photo- India TV Hindi
Reliance Industries Ltd । File Photo

नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने गुरुवार को कहा कि उसकी अनुषंगी ने नाऊ फ्लोट्स टेक्नोलॉजीज में 85 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह सौदा 141.63 करोड़ रुपए का है। इस हिस्सेदारी खरीद का मकसद समूह के डिजिटल और नई वाणिज्यिक पहल को मजबूत करना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, 'आरआईएल की पूर्ण अनुषंगी रिलायंस स्ट्रैटजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड (आरएसबीवीएल) ने 141,63,78,822 रुपए में नाऊ फ्लोट्स टेक्नोलॉजीज में 85 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।' 

आरएसबीवीएल ने कंपनी में 75 करोड़ रुपए तक का और निवेश का प्रस्ताव किया है। यह उस लक्ष्य के पूरा करने पर निर्भर करेगा जिसर पर सहमति जतायी गयी है। इसके दिसंबर 2020 तक पूरा होने की उम्मीद है। अतिरिक्त निवेश के साथ आरएसबीवीएल की नाऊ फ्लोट्स में हिस्सेदारी बढ़कर 89.66 प्रतिशत हो जाएगी। नाऊ फ्लोट्स कंपनी मई 2012 में बनी थी। यह लघु एवं मझोले उद्यमों को साफ्टवेयर साल्यूशंस उपलब्ध कराता है। इससे कंपनियों की डिजिटल रूप से मौजूदगी बढ़ती है। कंपनी का 2018-19 में कारोबार 32.56 करोड़ रुपए था।

Latest Business News