Festival special train: छठ की रौनक अब एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी दिखाई देने लगी है। देशभर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और टिकटों की भारी डिमांड को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। रेलवे ने बताया है कि 23 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से कुल 17 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के कई प्रमुख शहरों तक जाएंगी, जिससे यात्रियों को त्योहारों के दौरान घर पहुंचने में आसानी होगी।
छठ में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों की शुरुआत नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन और शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से की है। रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़ को संभालने के लिए एक्स्ट्रा टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल, सुरक्षा व्यवस्था और सफाई पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
किन शहरों के लिए चलेंगी ट्रेनें
उत्तर रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ये 17 स्पेशल ट्रेनें पटना, सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, मानसी, धनबाद, भागलपुर, लखनऊ जैसे 14 बड़े शहरों तक चलेगी। इन ट्रेनों में सभी सीटें आरक्षित रहेंगी ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिले।
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट पर डालें एक नजर
Image Source : Posted on facebook by Northern Railways23 अक्टूबर को चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
टिकट और अन्य सुविधाएं
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुकिंग के लिए IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप या रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर का ही इस्तेमाल करें। साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 और www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर सभी रूट, ठहराव और समय-सारणी की जानकारी उपलब्ध कराई है।
Latest Business News