A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके राज्यों में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके राज्यों में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

अगर आप अप्रैल महीने में बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अप्रैल 2026 में अलग-अलग त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर बैंकों में कुल 14 दिन कामकाज बंद रहेंगे।

अप्रैल में कुल 14 दिन...- India TV Hindi
Image Source : CANVA अप्रैल में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

मार्च का महीना खत्म होते ही नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन अप्रैल का महीना शुरू होते ही आपको अपने बैंक से जुड़े कामों की प्लानिंग पहले से करनी होगी। अप्रैल 2026 में त्योहारों, जयंती और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, महीने की शुरुआत ही बैंक बंदी के साथ हो रही है। ऐसे में कैश की जरूरत हो या चेक डिपॉजिट का काम, समय रहते अपनी बैंक ब्रांच का चक्कर लगा लें।

इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी

अप्रैल की शुरुआत में ही 1 तारीख को बैंकों में क्लोजिंग के कारण कामकाज नहीं होगा। इसके बाद 2 अप्रैल को मौंडी थर्सडे और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। महीने के बीच में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के साथ-साथ कई क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अवकाश रहेगा। इसके बाद 15 और 16 अप्रैल को भी अलग-अलग राज्यों में नववर्ष और बिहू जैसे त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 20 अप्रैल को बसव जयंती और अक्षय तृतीया, जबकि 21 अप्रैल को गरिया पूजा के चलते कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड पर भी नहीं होगा काम

अप्रैल 2026 में रविवार को 5, 12, 19 और 26 तारीख को बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 11 और 25 अप्रैल को दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

किस राज्यों में किस दिन होगी छुट्टी

दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी
1 अप्रैल पूरे देश में (मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में छोड़कर)
2 अप्रैल केरल
3 अप्रैल पूरे देश में (त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में छोड़कर)
14 अप्रैल पूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में छोड़कर)
15 अप्रैल त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैल असम
20 अप्रैल कर्नाटक
21 अप्रैल त्रिपुरा

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। आप इन सेवाओं के जरिए अपने जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं।

Latest Business News