1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holidays: नवंबर में 11 दिन बैंक नहीं खुलेंगे! RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, जानें आपके शहर में कब है हॉलिडे

Bank Holidays: नवंबर में 11 दिन बैंक नहीं खुलेंगे! RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, जानें आपके शहर में कब है हॉलिडे

नवंबर में अगर आपको किसी जरूरी बैंकिंग काम करवाना हो या लोन से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट जमा करना है तो पहले जरा ये खबर ध्यान से पढ़ लीजिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2025 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

नवंबर में बैंकों की...- India TV Hindi
Image Source : CANVA नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर की शुरुआत आज से हो चुकी है। त्योहारों की छुट्टियों के बाद लोग अब अपने काम की ओर लौटने लगते हैं। इसी बीच अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ काम कराने हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय हैं, जबकि कुछ राज्य-वार त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों को लेकर हैं। हालांकि, ग्राहकों की सुविधा के लिए नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं इन दिनों भी चालू रहेंगी। तो अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, पहले ये जरूर जान लें कि आपके शहर में कौन-से दिन बैंक की छुट्टी है, ताकि आपका जरूरी काम अधूरा न रह जाए।

नवंबर में बैंक की छुट्टी

  • 1 नवंबर: आज नवंबर की पहली तारीख को कर्नाटक और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में आज राज्य उत्सव दिवस मनाया जा रहा है, जो राज्य के गठन की वर्षगांठ है। वहीं उत्तराखंड में आज इगास-बगवाल, यानी "देवताओं की दिवाली" मनाई जा रही है। इस वजह से यहां भी बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 नवंबर: गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, मिजोरम, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 6-7 नवंबर: मेघालय में नोंगकरेम डांस फेस्टिवल और वांगला फेस्टिवल के चलते दो दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 नवंबर- संत और कवि कनकदास की जयंती के अवसर पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

वीकली ऑफ

नवंबर में भी हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इस हिसाब से 2, 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी। कुल मिलाकर, नवंबर में 11 दिन बैंक की छुट्टी रहेगी इसलिए अगर आपको डॉक्यूमेंट जमा करने, चेक क्लियरेंस या किसी शाखा में जाना है, तो पहले से अपनी प्लानिंग कर लें।

Latest Business News