1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुर्गा पूजा से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, 17 अक्टूबर से इस राज्य में लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी; देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

दुर्गा पूजा से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, 17 अक्टूबर से इस राज्य में लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी; देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। RBI की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, दुर्गा पूजा और विजयादशमी के चलते देश के तमाम राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे।

बैंकों की छुट्टियां- India TV Hindi
Image Source : CANVA बैंकों की छुट्टियां

अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों की लिस्ट पहले ही चेक कर लें। दुर्गा पूजा और दशहरा के त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे नकद निकासी, चेक जमा करने और बैंक शाखा से जुड़े दूसरे कामों की प्लानिंग पहले से ही कर लें।

त्रिपुरा में लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

RBI की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, त्रिपुरा में 17, 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा। दुर्गा पूजा और उससे जुड़े त्योहारों के कारण ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अतिरिक्त योजना बनानी पड़ सकती है। अगर आपको बैंक में जाकर पैसा जमा करना है, चेक से जुड़ा काम करना है या किसी जरूरी दस्तावेज का सत्यापन कराना है, तो छुट्टी शुरू होने से पहले ही काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।

दूसरे राज्यों में भी रहेंगी त्योहारों की छुट्टियां

दुर्गा पूजा और दशहरा के अवसर पर दूसरे राज्यों में भी अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रह सकते हैं। आइए RBI की हॉलिडे लिस्ट पर डालें एक नजर:

दिनांक दिन कहां-कहां छुट्टियां छुट्टी का कारण
17 अक्टूबर शनिवार त्रिपुरा महा सप्तमी
18 अक्टूबर रविवार पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
19 अक्टूबर सोमवार त्रिपुरा, मिजोरम, कोलकाता, गुवाहाटी, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, झारखंड और मेघालय दुर्गा पूजा / महाअष्टमी / महा नवमी / अयुथ
​20 अक्टूबर मंगलवार पूरे देश में (मणिपुर को छोड़कर) विजयादशमी / दशहरा
21 अक्टूबर बुधवार त्रिपुरा, कर्नाटक, सिक्कम, असम, केरल और पश्चिम बंगाल विजयादशमी / दुर्गा पूजा
22 अक्टूबर गुरुवार सिक्किम दुर्गा पूजा (दसैन)
23 अक्टूबर शुक्रवार सिक्किम दुर्गा पूजा (दसैन)
24 अक्टूबर शनिवार पूरे देश में दूसरा शनिवार
26 अक्टूबर रविवार पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
26 अक्टूबर सोमवार त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर लक्ष्मी पूजा / प्रवेश दिवस / महर्षि वाल्मीकि जयंती
29 अक्टूबर गुरुवार हिमाचल प्रदेश करवा चौथ
31 अक्टूबर शनिवार गुजरात सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

छुट्टी के दिनों में भी जारी रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को कई डिजिटल सेवाएं मिलती रहती हैं। आम तौर पर UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए नकद निकासी जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, कुछ सेवाओं में तकनीकी कारणों या बैंक के रख-रखाव के चलते अस्थायी परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- RBI ने बैंकों के लिए CRR की दैनिक अनिवार्य सीमा 90 से बढ़ाकर 99 प्रतिशत की, 16 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

Latest Business News