1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 26-27 सितंबर को बैंकों की छुट्टी, 28 से 30 तक 3 दिन की हड़ताल करेंगे कर्मचारी, 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा कामकाज

26-27 सितंबर को बैंकों की छुट्टी, 28 से 30 तक 3 दिन की हड़ताल करेंगे कर्मचारी, 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा कामकाज

शनिवार और रविवार को लगातार 2 दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार 3 दिनों तक बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा।

bank holidays, bank employees, bank employees strike, strike, banking services- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा कामकाज

अगर आप किसी सरकारी बैंक में अपना बचत खाता चला रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण है। अगर आपको किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो 25 सितंबर से पहले-पहले अपने सारे काम निपटा लें। 26 सितंबर को चौथे शनिवार पर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 27 सितंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार 3 दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल करने जा रहे हैं। अगर ये हड़ताल होती है तो बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कामकाज बंद रहेगा। 

बैंकों में लगातार 5 दिनों तक नहीं होगा कोई कामकाम

शनिवार और रविवार को लगातार 2 दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार 3 दिनों तक बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। इस तरह से बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कोई कामकाम नहीं होगा। लिहाजा, अगर आपको इस दौरान बैंक में कोई जरूरी काम निपटाना है तो 25 सितंबर तक अपने सभी काम पूरा कर लें।

यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस करेगी 3 दिनों की हड़ताल

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- SBI ने अपने सभी ग्राहकों के लिए इसी विषय पर एक बहुत सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है। बैंक ने इस पोस्ट में बताया है कि यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक 3 दिनों के हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। बैंक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो हड़ताल की अवधि के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन ग्राहक हड़ताल की तारीखों से पहले ही बैंक से जुड़े जरूरी काम पूरा कर लें।

एसबीआई ने ग्राहकों को दी हैं ये सलाह
 

  1. नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए ATM/ADWM का इस्तेमाल करें। 

  2. ग्राहक सेवा केंद्र का इस्तेमाल करें।

  3. इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और बाकी डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल करें।

9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा कामकाज

2 दिनों की छुट्टी और 3 दिनों की हड़ताल के बाद बैंकों में गुरुवार, 1 अक्टूबर को कामकाज फिर शुरू होगा। जिसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 3 अक्टूबर को शनिवार को एक बार फिर बैंक खुलेंगे और 4 अक्टूबर को रविवार की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। यानी, 26 अक्टूबर से लेकर 4 अक्टूबर तक 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन ही बैंकों में कामकाज होगा और 7 दिनों तक कामकाज बंद रहेगा।

ये भी पढ़ें

बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी नहीं, FREE मिलती है एटीएम, चेक बुक, पासबुक, मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं

Latest Business News