1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी नहीं, FREE मिलती है एटीएम, चेक बुक, पासबुक, मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं

बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी नहीं, FREE मिलती है एटीएम, चेक बुक, पासबुक, मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं

BSBD यानी बेसिक सेविंग्स बैंक डिपोजिट खाते में कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है।

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Sep 20, 2026 12:28 pm IST,  Updated : Sep 20, 2026 12:28 pm IST
भारत का बैंकिंग सिस्टम बीते कुल सालों में काफी बदल चुका है। जहां एक तरफ अब बैंक से जुड़े कई काम आपके मोबाइल फोन से ही घर बैठे पूरे हो जाते हैं और बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं दूसरी तरफ, अब आपको कई बैंकिंग सेवाओं के लिए फीस चुकानी पड़ती है, जो पहले फ्री हुआ करती थीं। मौजूदा समय में अब कई बैंक अपने ग्राहकों को बचत खातों में एक निर्धारित मिनिमम बैलेंस मेनटेन करने के लिए कहते हैं। अगर कोई ग्राहक अपने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं करता है तो उससे जुर्माना वसूला जाता है। हालांकि, बैंकों में BSBD खातों के साथ ऐसा कोई नियम नहीं है।
1/5 Image Source : afp

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, BSBD यानी बेसिक सेविंग्स बैंक डिपोजिट खाते में कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही, ऐसे खातों में कोई शुरुआती जमा राशि जमा करने की भी जरूरत नहीं होती है। BSBD खातों के साथ ग्राहकों को फ्री एटीएफ और डेबिट कार्ड की भी सुविधा मिलती है।
2/5 Image Source : rbi

इतना ही नहीं, इस खाते के साथ ग्राहकों को फ्री इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की भी सुविधाएं दी जाती हैं। बेसिक सेविंग्स बैंक डिपोजिट खाताधारक को बैंक की तरफ से फ्री पासबुक और फ्री चेकबुक भी मुहैया कराई जाती है।
3/5 Image Source : pti
इतना ही नहीं, इस खाते के साथ ग्राहकों को फ्री इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की भी सुविधाएं दी जाती हैं। बेसिक सेविंग्स बैंक डिपोजिट खाताधारक को बैंक की तरफ से फ्री पासबुक और फ्री चेकबुक भी मुहैया कराई जाती है।
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, कोई भी ग्राहक अपने मौजूदा बचत खाते को ब्रांच में जाकर आसानी से BSBD खाते में शिफ्ट करा सकते हैं। बेसिक सेविंग्स बैंक डिपोजिट खाता खुलवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड और पैन कार्ड या फॉर्म नंबर 60 की जरूरत होती है। अगर आपके पास ये डॉक्यूमेंट्स हैं तो आप आसानी से BSBD खाता खुलवा सकते हैं।
4/5 Image Source : pti

बीएसबीडी खाते में डिपोजिट की संख्या की कोई लिमिट नहीं होती है। बीएसबीडी खाता धारक हर महीने अधिकतम 4 बार फ्री विड्रॉल कर सकते हैं, जिसमें एटीएम विड्रॉल, आरटीजीएस/एनईएफटी मनी ट्रांसफर शामिल हैं। ध्यान रहे कि बीएसबीडी खाताधारक उसी बैंक में अन्य बचत खाता नहीं खोल सकते हैं।
5/5 Image Source : pti

Advertisement