A
Hindi News पैसा बिज़नेस बेंगलुरु में मंगलवार से बंद हो सकते हैं सभी होटल-रेस्टॉरेंट, कमर्शियल गैस सप्लाई ठप होने की वजह से लिया गया फैसला

बेंगलुरु में मंगलवार से बंद हो सकते हैं सभी होटल-रेस्टॉरेंट, कमर्शियल गैस सप्लाई ठप होने की वजह से लिया गया फैसला

बेंगलुरू होटल असोसिएशन ने बताया कि शहर में कमर्शियल गैस सप्लाई संकट के कारण कल से होटल बंद रहेंगे।

lpg, lpg cylinder, lpg cylinder supply, lpg supply, commercial gas supply, bengaluru, bengaluru hote- India TV Paisa Image Source : PIXABAY कमर्शियल गैस सप्लाई ठप होने की वजह से बंद रहेंगे होटल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार से तमाम होटल और रेस्टॉरेंट्स बंद हो सकते हैं। बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी है। बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने बताया कि शहर में कमर्शियल गैस सप्लाई संकट के कारण कल से होटल और रेस्टॉरेंट्स बंद हो सकते हैं। होटल एसोसिएशन ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई अचानक रुकने के बाद एक प्रेस रिलीज जारी की है। एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज में बताया कि अगर कल सुबह कमर्शियल LPG की सप्लाई नहीं मिली तो सारे होटल्स बंद हो जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो रोजाना शहर आने-जाने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

होटल एसोसिएशन ने तेल कंपनियों पर लगाया ये बड़ा आरोप

बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि आज कई रेस्टॉरेंट्स को कमर्शियल LPG की सप्लाई नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अगर कल भी गैस की सप्लाई नहीं मिली तो एक-एक करके सभी होटल और रेस्टॉरेंट्स बंद होना शुरू हो जाएंगे। होटल्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में अचानक आई ये रुकावट तेल कंपनियों के पिछले वादों से पूरी तरह उलट है, जिन्होंने कथित तौर पर कम से कम 70 दिनों तक लगातार सप्लाई की गारंटी दी थी। एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में इस रुकावट की वजह से अब होटल ऑपरेटर्स के पास बिजनेस बंद करने के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

रेस्टॉरेंट, ऑटोमोबाइल और दूसरे सेक्टर के लिए LPG के मामलों के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई है जो उनकी जरूरतों को देखेगी और उन्हें कुछ वॉल्यूम देने की कोशिश करेगी।

Image Source : bangalore hotels associationबैंगलोर होटल्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज

एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम

वहीं दूसरी तरफ, सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए बुकिंग की अवधि को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। सरकारी सूत्रों ने ये जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच तरह-तरह की अफवाहों की वजह से एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी की जानकारी मिल रही है। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने 15 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है। 

रिफाइनरियों को LPG के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी करने के आदेश

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने रिफाइनरियों को LPG के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, सरकार ने कंपनियों को आदेश दिए हैं कि वो कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन के बजाय घरेलू LPG कनेक्शन को प्राथमिकता दें। घरेलू ग्राहक हमेशा प्राथमिकता रहेंगे। इसके साथ ही, सरकार ने LPG के लिए नए पार्टनर्स की तलाश में भी जुटी हुई है। इसके अलावा, कई देशों जैसे- अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे ने LPG बेचने के लिए भारत से संपर्क किया है।

Latest Business News