1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कमर्शियल और FTL सिलेंडर के फिर से बढ़े दाम, जानें अब क्या होगा नया रेट

कमर्शियल और FTL सिलेंडर के फिर से बढ़े दाम, जानें अब क्या होगा नया रेट

कमर्शियल और FTL सिलेंडरों के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 42 रुपये, जबकि FTL सिलेंडर के दाम 11 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

कमर्शियल सिलेंडर के फिर से बढ़े दाम।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE कमर्शियल सिलेंडर के फिर से बढ़े दाम।

Cylinder Price Hike: जून की पहली तारीख को ही आम लोगों को सुबह-सुबह महंगाई का झटका लगा है। आज एक बार फिर से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही FTL सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। इन सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से ही लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडरों की कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपए तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा 5 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम भी 11 रुपए बढ़ गए हैं।

दिल्ली में 42 रुपये बढ़ी कीमत

दरअसल, सुबह-सुबह सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी नई कीमत अब 3113.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा कोलकाता में भी कीमतों में 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिसके साथ ही अब कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 3255.50 रुपये हो गई है। वहीं 5 किलो के FTL (फ्री ट्रेड एलपीजी) सिलेंडरों की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इनकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है। नई कीमतें 1 जून से प्रभावी हो गई हैं। वहीं घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव का असर

बता दें कि दिल्ली में एक बार फिर से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर भी देखने को मिलेगा। एक के बाद एक आम जनता पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। इससे पहले डीजल-पेट्रोल से लेकर सीएनजी के दामों में भी कई बार बदलाव देखने को मिला है। कमर्शियल के अलावा FTL सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम लोगों पर पड़ेगा। इसका असर रोजमर्रा की सभी चीजों पर देखने को मिलेगा। बता दें कि मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें-

क्या बढ़ने वाली हैं लोन की ब्याज दरें? बुधवार को शुरू होगी RBI MPC की मीटिंग, 5 मई को होगी फैसलों की घोषणा

Latest Business News