अगर आप भी दिल्ली में अपना खुद का आशियाना खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की लोकप्रिय 'DDA नागरिक आवास योजना 2026' के तहत फ्लैट बुक करने का मौका अब और आगे बढ़ा दिया गया है। जो लोग किसी वजह से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब इस योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं। आवास योजना के तहत दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट्स बेहद आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने लोगों की मांग को देखते हुए DDA नागरिक आवास योजना 2026 की बुकिंग डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक खरीदार 31 दिसंबर 2026 तक अपने सपनों के घर के लिए बुकिंग करा सकते हैं। इस योजना के तहत फ्लैटों का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि जो जितनी जल्दी आवेदन करेगा, मनपसंद फ्लैट मिलने की उसकी संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।
नरेला और सिरसपुर में मिल रहे हैं फ्लैट
यह योजना मुख्य रूप से दिल्ली के दो प्रमुख इलाकों में केंद्रित है। खरीदार अपनी जरूरत और बजट के अनुसार इन जगहों पर फ्लैट चुन सकते हैं:
- लोकेशन: नरेला और सिरसपुर
- फ्लैट के प्रकार: योजना के तहत HIG, MIG और LIG तीनों कैटेगरी के फ्लैट उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के आय समूह के लोगों के लिए घर खरीदने का रास्ता आसान हो गया है।
25% का बंपर स्पेशल डिस्काउंट
इस हाउसिंग स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इस पर मिलने वाली भारी छूट है। डीडीए इन रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट्स पर 25% का स्पेशल डिस्काउंट दे रहा है। भारी छूट मिलने के कारण मध्यम और उच्च वर्ग के खरीदारों के लिए दिल्ली में घर खरीदना काफी किफायती हो गया है।
ऐसे करें आवेदन
यदि आप भी इस योजना के तहत फ्लैट बुक करना चाहते हैं, तो आप डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.dda.org.in/ पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग और योजना से जुड़ी पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समय रहते आवेदन करें ताकि 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मनपसंद फ्लैट का आवंटन मिल सके।
यह भी पढ़ें- DDA के फ्लैट खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, 7 महीने में ही बिक गए पूरे साल से ज्यादा घर; बिक्री में 80% का उछाल
Latest Business News