1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Dhanteras 2025: घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में पाएं सोना-चांदी, धनतेरस पर ऐसे करें ऑर्डर; नहीं होगी कोई झंझट!

Dhanteras 2025: घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में पाएं सोना-चांदी, धनतेरस पर ऐसे करें ऑर्डर; नहीं होगी कोई झंझट!

धनतेरस के त्योहार से पहले देशभर में सोना और चांदी की खरीदारी में भारी तेजी देखी जा रही है। इस मौके का फायदा उठाते हुए कई क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने गोल्ड और सिल्वर कॉइन की इंस्टेंट डिलीवरी शुरू कर दी है।

Gold coin- India TV Hindi
Image Source : OFFICIAL WEBSITE 10 मिनट में मंगवाएं सोना-चांदी

धनतेरस के खास मौके पर अब सोने-चांदी की खरीदारी करना पहले से भी आसान हो गया है। देश में गोल्ड और सिल्वर की ऑनलाइन मांग बढ़ते ही कई क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने इंस्टेंट डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी है। अब ग्राहक सिर्फ 10 से 20 मिनट में अपने घर पर शुद्ध सोने और चांदी के सिक्के मंगवा सकते हैं। ब्लिंकिट, स्विगी, इंस्टामार्ट, जेप्टो और बिगबास्केट जैसी बड़ी कंपनियों ने इस फेस्टिव सीजन में सोने-चांदी की ऑनलाइन डिलीवरी शुरू कर दी है।

CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लिंकिट ने MMTC-PAMP के साथ साझेदारी की है। MMTC-PAMP भारत की एकमात्र एलबीएमए (LBMA) मान्यता प्राप्त गोल्ड और सिल्वर रिफाइनरी है। इस साझेदारी के तहत ग्राहक अब 999.9+ शुद्धता वाले गोल्ड और सिल्वर कॉइन और बार अपने घर पर मिनटों में मंगवा सकते हैं।

क्या मंगा सकते हैं?

ग्राहक ब्लिंकिट के जरिए 1 ग्राम लोटस गोल्ड बार, 0.5 ग्राम लोटस गोल्ड क्वाइन या 10 ग्राम लक्ष्मी गणेश सिल्वर कॉइन ऑर्डर कर सकते हैं। ब्लिंकिट की डिलीवरी पूरी तरह सुरक्षित है और MMTC-PAMP के सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करती है। इसमें छेड़छाड़-प्रूफ पैकेजिंग और ओपन बॉक्स डिलीवरी शामिल है, जिससे ग्राहक पैकिंग खोलकर सिक्के की जांच कर सकते हैं। गोल्ड और सिल्वर कॉइन की कीमतें प्लेटफॉर्म्स और समय के अनुसार अलग-अलग हैं। उदाहरण के लिए, 1 ग्राम गोल्ड कॉइन की कीमत बिगबास्केट पर ₹14,046, इंस्टामार्ट पर ₹13,871, जेप्टो पर ₹13,784 और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ₹13,949 है। कंपनियां इन कॉइन को डिलीवर करने के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं ले रही हैं।

जेप्टो और बिगबास्केट में भी गोल्ड क्वॉइन

Blinkit के अलावा Zepto और BigBasket ने भी कई सप्लायर्स से गोल्ड और सिल्वर कॉइन को अपनी लिस्ट में जोड़ा है। इन प्लेटफॉर्म्स पर डिलीवरी का समय शहर के अनुसार 10 से 30 मिनट तक है, और बड़े शहरों में यह सुविधा सबसे तेजी से उपलब्ध हो रही है। धनतेरस के दिन पारंपरिक रूप से सोने और चांदी की खरीदारी का रिवाज है। अब ग्राहक बिना किसी झंझट के अपने घर बैठे ही शुद्ध धातु मंगवा सकते हैं और त्योहार की खरीदारी को और भी सुविधाजनक बना सकते हैं।

Latest Business News