1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Diwali Gift: इस बार ड्राई फ्रूट या मिठाई नहीं, FASTag एनुअल पास करें गिफ्ट; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Diwali Gift: इस बार ड्राई फ्रूट या मिठाई नहीं, FASTag एनुअल पास करें गिफ्ट; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

दिवाली का मौसम आते ही लोग अपने प्रियजनों को मिठाइयां, ड्राई फ्रूट और गिफ्ट्स देने की तैयारी में लग जाते हैं। लेकिन इस बार NHAI ने लोगों को एक यूनिक और स्मार्ट गिफ्ट ऑप्शन दिया है- FASTag Annual Pass

Fastag- India TV Hindi
Image Source : OFFICIAL WEBSITE इस दिवाली गिफ्ट करें FASTag

दिवाली का त्योहार नजदीक है और हर कोई अपने चाहने वाले और प्रियजनों को कुछ गिफ्ट देने की सोच में है। इस बार मिठाई या ड्राई फ्रूट की जगह अगर आप कुछ अलग और स्मार्ट तोहफा देना चाहते हैं, तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसका बेहतरीन ऑप्शन पेश किया है। अब आप फास्टैग एनुअल पास किसी को गिफ्ट कर सकते हैं, वो भी बस कुछ मिनटों में और अपने मोबाइल से। एनएचएआई ने शनिवार को घोषणा की कि अब Rajmargyatra ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने परिवार, दोस्तों या परिवालों को फास्टैग एनुअल पास गिफ्ट कर सकता है। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास है जो अक्सर हाईवे पर यात्रा करते हैं और टोल प्लाजा पर समय बचाना चाहते हैं।

ऐसे करें फास्टैग एनुअल पास गिफ्ट

Rajmargyatra यात्रा ऐप में लॉगिन करने के बाद यूजर को ‘Add Pass’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जिस व्यक्ति को गिफ्ट देना है, उसका वाहन नंबर और मोबाइल नंबर डालें। फिर दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन-टाइम पासवर्ड) आएगा। OTP वेरीफिकेशन पूरा होते ही उस वाहन के फास्टैग पर एनुअल पास अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा। आपको बता दें कि यह सुविधा दो घंटे के भीतर एक्टिव हो जाती है और इसकी वैलिडिटी एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक रहती है। इसके लिए यूजर को केवल 3000 रुपये का वन-टाइम पेमेंट करना होता है। यह पास पूरे भारत के 1150 से ज्यादा टोल प्लाजा पर मान्य है और यह सभी नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए लागू है।

फास्टैग एनुअल पास के फायदे

फास्टैग एनुअल पास न सिर्फ यात्रा को आसान बनाता है बल्कि यह बार-बार रिचार्ज की झंझट से भी बचाता है। इसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अगस्त 2025 में लॉन्च होने के सिर्फ दो महीनों में 25 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसका फायदा उठाया और 5.67 करोड़ ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए। तो इस दिवाली अगर आप अपने प्रियजनों को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जो उनके काम भी आए और उन्हें मुस्कुराने का कारण भी दे।

Latest Business News