1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Investment Scheme: महिलाओं के लिए आसान फाइनेंशियल प्लानिंग, ये 5 इन्वेस्टमेंट स्कीम आपको देंगी बेहतर रिटर्न

Investment Scheme: महिलाओं के लिए आसान फाइनेंशियल प्लानिंग, ये 5 इन्वेस्टमेंट स्कीम आपको देंगी बेहतर रिटर्न

महिलाओं के लिए अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग बनाना अब पहले से आसान और सुरक्षित हो गया है। सही निवेश योजना न सिर्फ आपके पैसों को सुरक्षित रखती है, बल्कि लंबे समय में बेहतर रिटर्न और टैक्स लाभ भी देती है।

महिलाओं के लिए बेस्ट...- India TV Hindi
Image Source : CANVA महिलाओं के लिए बेस्ट इन्वेस्टमेंट स्कीम

आज के समय में महिलाएं केवल घर या परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने में भी अच्छी भूमिका निभा रही हैं। सही इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल प्लानिंग बनाना महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता का पहला कदम है। ऐसे में कुछ खास इन्वेस्टमेंट स्कीम्स महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं, जो न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि बेहतर रिटर्न भी देती हैं।

1. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की गई है। 10 साल से कम उम्र की बच्ची के नाम खाता खोला जा सकता है। इसमें महिलाओं को 8.2% सालाना ब्याज मिलता है और निवेशकों को धारा 80C के तहत टैक्स में राहत भी मिलती है। यह योजना शिक्षा, शादी और अन्य लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन है।

2. पोस्ट ऑफिस महिला सम्मान बचत योजना

2023 में शुरू हुई इस योजना में महिलाओं को दो साल की शॉर्ट टर्म निवेश अवधि पर अच्छा ब्याज मिलता है। इसमें न्यूनतम 1000 रुपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। यह स्कीम सामान्य बचत खातों की तुलना में बेहतर रिटर्न देती है और महिलाओं के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार है।

3. वरिष्ठ महिलाएं और बैंक FD

60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक सुरक्षित ऑप्शन है। इसमें आम दरों से 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) भी लंबी अवधि के लिए उच्च ब्याज दर और सुरक्षा प्रदान करती है।

4. किसान विकास पत्र (KVP)

KVP में निवेश सुरक्षित और आसान होता है। इसमें 7.5% ब्याज दर मिलती है और यह लंबी अवधि के लिए सबसे अच्छा है।

5. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

NSC पांच से दस साल की अवधि के लिए स्थिर ब्याज दर प्रदान करता है और टैक्स में राहत भी देता है। यह लंबी अवधि के लिए महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद निवेश ऑप्शन है।

इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं अपने पैसों को सुरक्षित रख सकती हैं और भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार बना सकती हैं। सही योजना का चुनाव न सिर्फ बेहतर रिटर्न देता है बल्कि टैक्स लाभ भी प्रदान करता है।

Latest Business News