A
Hindi News पैसा बिज़नेस दिल्ली-NCR का ये एरिया बनेगा अगला हॉटस्पॉट! फ्लैट बेचकर 2000 करोड़ कमाने की तैयारी में Gaurs ग्रुप

दिल्ली-NCR का ये एरिया बनेगा अगला हॉटस्पॉट! फ्लैट बेचकर 2000 करोड़ कमाने की तैयारी में Gaurs ग्रुप

दिल्ली-एनसीआर का रियल एस्टेट बाजार एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर लगने जा रहा है प्रॉपर्टी का नया मेला और इस बार मैदान में उतरा है नामचीन डेवलपर Gaurs Group, जिसने अपने नए लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट से 2000 करोड़ रुपये की कमाई का टारगेट रखा है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर...- India TV Paisa Image Source : OFFICIAL WEBSITE यमुना एक्सप्रेसवे पर रियल एस्टेट में मचने वाली है हलचल

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के रियल एस्टेट बाजार में एक बार फिर बड़ा धमाका होने जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर अब नया लक्जरी एड्रेस बनने जा रहा है, जहां फ्लैट की कीमतें करोड़ों में हैं और डिमांड इतनी ज्यादा कि लॉन्च के साथ ही बुकिंग की बाढ़ आ गई है। गाजियाबाद से लेकर नोएडा और अब यमुना एक्सप्रेसवे तक, गौर्स ग्रुप ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। कंपनी ने यहां अपने नए प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट से करीब 2000 करोड़ रुपये की बिक्री का टारगेट तय किया है।

कंपनी के डायरेक्टर सार्थक गौड़ ने बताया कि प्रोजेक्ट के पहले चरण में लगभग 950 यूनिट्स बनाई जाएंगी, जो कुल 20 लाख वर्गफुट के एरिया में फैली होंगी। इस प्रोजेक्ट की बेस सेलिंग प्राइस (BSP) 8000 रुपये प्रति वर्गफुट रखी गई है और यहां अपार्टमेंट की शुरुआती कीमत 1.9 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

कहां है ये प्रोजेक्ट

गौर्स ग्रुप का यह नया हाउसिंग प्रोजेक्ट गौतम बुद्ध नगर जिले के यमुना एक्सप्रेसवे एरिया में लॉन्च किया गया है। दूसरे चरण में कंपनी और 250 यूनिट्स जोड़ने की योजना बना रही है। कुल मिलाकर, यह प्रोजेक्ट लगभग 12 एकड़ में विकसित किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ग्रीन लिविंग स्पेस तैयार किए जा रहे हैं।

सार्थक गौड़ का कहना है कि कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हाउसिंग प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि यमुना एक्सप्रेसवे के भविष्य का हिस्सा है। इस इलाके में तेजी से विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ने यहां रियल एस्टेट की मांग को आसमान पर पहुंचा दिया है। कंपनी के चेयरमैन एवं एमडी मनोज गौड़ (Manoj Gaur) का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे अब भविष्य का शहर है। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यह क्षेत्र एक्सपोनेंशियल ग्रोथ के दौर में प्रवेश करेगा और हम इस बदलाव का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

5-स्टार होटल भी बनेगा

गौर ग्रुप यहां एक शॉपिंग मॉल और 5-स्टार होटल भी विकसित करेगा, जिससे यह इलाका रियल एस्टेट निवेशकों और खरीदारों के लिए और आकर्षक बन जाएगा। गौर ग्रुप अब तक 65 मिलियन वर्गफुट से अधिक क्षेत्र का विकास कर चुका है और 70 प्रोजेक्ट्स में 75,000 से ज्यादा यूनिट्स डिलीवर कर चुका है। कंपनी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बाद अब यमुना एक्सप्रेसवे को दिल्ली-NCR का अगला बड़ा हॉटस्पॉट बनाने में जुट गई है।

Latest Business News