A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold की कीमतों में जोरदार उछाल! ट्रंप के ईरान सीजफायर ऐलान के बाद सोना 2.3% चढ़ा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

Gold की कीमतों में जोरदार उछाल! ट्रंप के ईरान सीजफायर ऐलान के बाद सोना 2.3% चढ़ा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलते ही सोने की कीमतों में जोरदार तेजी आ गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद निवेशकों ने गोल्ड की ओर रुख किया, जिससे इसकी कीमतों में 2.3% तक उछाल दर्ज किया गया।

सोने का रेट चढ़ा- India TV Hindi
Image Source : CANVA सोने का रेट चढ़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही स्पॉट गोल्ड 2.3% की छलांग लगाकर $4,811.66 प्रति औंस के लेवल पर पहुंच गया। आपको बता दें कि मंगलवार को सोने में 1.2% की बढ़त देखी गई थी, लेकिन ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर किए गए पोस्ट ने आग में घी का काम किया। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका अगले दो हफ्तों तक ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा और उन्हें ईरान की ओर से एक 10-सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जो बातचीत के लिए एक व्यावहारिक आधार हो सकता है। इस खबर के बाद निवेशकों ने सुरक्षा के लिहाज से सोने में निवेश बढ़ा दिया है।

क्या सोना छुएगा $5000 का जादुई आंकड़ा?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के लिए अगला बड़ा पड़ाव $4,930 है। अगर तेजी जारी रहती है, तो जल्द ही सोना $5,000 के ऐतिहासिक स्तर को चुनौती दे सकता है।

युद्ध के दौरान अब तक का सफर

दिलचस्प बात यह है कि 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमतों में अब तक 8% से अधिक की गिरावट देखी गई थी। लेकिन अब युद्धविराम की खबरों और ऊर्जा संकट के कारण पैदा हुई अनिश्चितता ने इसे फिर से निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है।

अन्य धातुओं का हाल

  • प्लेटिनम: 2.4% बढ़कर $2,004.95 पर पहुंचा।
  • पैलेडियम: 2.1% की बढ़त के साथ $1,500 के स्तर पर आया।

क्रूड ऑयल की कीतमें भी गिरीं

सीजफायर के ऐलान के बाद कुछ ही घंटों के भीतर कच्चे तेल की कीमत $117.63 से गिरकर $91.05 पर आ गई। कीमतों में 20% की यह गिरावट कोरोना संकट के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। बाजार के जानकारों का कहना है कि युद्ध के डर से तेल की कीमतों में जो एक्स्ट्रा बढ़ोतरी हुई थी, वह समझौते की खबर मिलते ही खत्म हो गया।

Latest Business News