A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price: सोने का भाव लगातार दूसरे दिन उछला, चांदी का दाम फिसला, जानें क्या है आज का रेट?

Gold Silver Price: सोने का भाव लगातार दूसरे दिन उछला, चांदी का दाम फिसला, जानें क्या है आज का रेट?

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार में सोने और चांदी की चाल अब एक-दूसरे के विपरीत नजर आ रही है। जहां एक तरफ सोने की चमक लगातार दूसरे दिन बढ़ी है, वहीं चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी-सोना का भाव- India TV Hindi
Image Source : CANVA चांदी-सोना का भाव

राजधानी दिल्ली समेत देश के तमाम बड़े शहरों में आज सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई। दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम ₹10 महंगा हुआ है। हालांकि, अगर पिछले दो दिनों के रुझान को देखें, तो कीमतों में बड़ी उठापटक देखने को मिली है। दो दिनों के भीतर 24 कैरेट सोना ₹1480 और 22 कैरेट सोना ₹1360 तक सस्ता होने के बाद अब फिर से रिकवरी की राह पर है।

दिल्ली से चेन्नई तक सोने का हाल

देश के अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण सोने के भाव में अंतर देखा जा रहा है। आज दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,54,090 प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं, दक्षिण भारत के शहर चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां 24 कैरेट की कीमत ₹1,55,140 तक पहुंच गई है। मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे महानगरों में भाव ₹1,53,940 के स्तर पर बना हुआ है।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

सोने के उलट चांदी के बाजार में आज सुस्ती देखी गई। एक दिन की स्थिरता के बाद दिल्ली में चांदी आज ₹100 प्रति किलो सस्ती होकर ₹2,54,900 पर आ गई है। इससे पहले 13 अप्रैल को चांदी की कीमतों में ₹5000 की बड़ी गिरावट आई थी। फिलहाल चेन्नई में चांदी का भाव सबसे अधिक ₹2,65,100 प्रति किलो बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में अभी मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है।

क्यों आ रहा है कीमतों में उतार-चढ़ाव?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी की मौजूदा चाल काफी हद तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव पर निर्भर है। हाल ही में दोनों देशों के बीच बातचीत के रास्ते दोबारा खुलने की खबरों से सोने को सहारा मिला है। लेकिन युद्ध को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण बाजार में वोलेटिलिटी बनी हुई है।

Latest Business News