1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. HDFC Bank को दूसरी तिमाही में ₹20,700 करोड़ का मुनाफा, ICICI Bank को ₹16,333 करोड़ और Axis Bank को ₹7705 करोड़ का लाभ

HDFC Bank को दूसरी तिमाही में ₹20,700 करोड़ का मुनाफा, ICICI Bank को ₹16,333 करोड़ और Axis Bank को ₹7705 करोड़ का लाभ

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 22.28 प्रतिशत बढ़कर 16,333.18 करोड़ रुपये हो गया।

HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, Q2 Results, HDFC Bank q2 results- India TV Hindi
Image Source : JUSTDIAL एचडीएफसी बैंक

देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों- एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक ने शनिवार को अपने-अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 5.55 प्रतिशत बढ़कर 20,700 करोड़ रुपये रहा। जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 19,611 करोड़ रुपये था। इस दौरान, एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 4.7 प्रतिशत बढ़कर 19,510 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। बैंक की कुल आय पिछले साल के 91,040 करोड़ रुपये से बढ़कर 97,258 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कुल खर्च 63,117 करोड़ रुपये से बढ़कर 67,774 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

आईसीआईसीआई बैंक ने कमाया 16,333.18 करोड़ रुपये का प्रॉफिट

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 22.28 प्रतिशत बढ़कर 16,333.18 करोड़ रुपये हो गया। प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 13,357.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। बैंक ने बताया कि इस दौरान उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 20.1 प्रतिशत बढ़कर 14,843 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय सितंबर तिमाही में 17.7 प्रतिशत बढ़कर 25,339 करोड़ रुपये रही।

एक्सिस बैंक का मुनाफा 39.4 प्रतिशत बढ़ा

एक्सिस बैंक ने शनिवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 39.4 प्रतिशत बढ़कर 7704.67 करोड़ रुपये रहा। जबकि, पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 5527.85 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। एकल आधार पर एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ 37.6 प्रतिशत बढ़कर 7003.28 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछली बार 5089.64 करोड़ रुपये था। 

दूसरी तिमाही में 15,371 करोड़ रुपये रहा एक्सिस बैंक का NII

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का परिचालन लाभ 6 प्रतिशत बढ़कर 11,083 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का मुख्य परिचालन लाभ 11 प्रतिशत उछलकर 10,998 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन लागत सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़ी। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 15,371 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही से 5 प्रतिशत और सालाना आधार पर 12 प्रतिशत ज्यादा है।

ये भी पढ़ें

बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत, जानें क्या बोले KIEP के अर्थशास्त्री

 

Latest Business News