यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अक्टूबर में यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान जाने वाली दर्जनों ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट
अक्टूबर में अगर आप ट्रेन से यूपी, मध्य प्रदेश या राजस्थान जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। रेलवे के कई रूटों पर अलग-अलग तारीखों में दर्जनों ट्रेनों को रद्द किया गया है।

फेस्टिव सीजन के बीच अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के अलग-अलग जोन में मेंटेनेंस, यार्ड रिमॉडलिंग, ट्रैक डबलिंग और स्टेशन रिडेवलपमेंट जैसे काम चल रहे हैं। इसके चलते अक्टूबर में कई रूटों पर दर्जनों ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।
कई रूटों पर ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे की ओर से अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। प्रभावित रूटों में यूपी, एमपी और राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली और हावड़ा से जुड़े रेल मार्ग भी शामिल हैं। रद्द होने वाली ट्रेनों में एक्सप्रेस के साथ-साथ मेमू ट्रेनें भी शामिल हैं। निर्माण और तकनीकी कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय सीमित स्टेशनों तक चलाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में यात्रियों को अपनी ट्रेन के निर्धारित रूट और अंतिम स्टेशन की जानकारी पहले से लेनी होगी।
कौन- सी ट्रेनें अक्टूबर में होंगी रद्द?
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम होना है, जिसके चलते अक्टूबर कई मेमून, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। ये रही लिस्ट:
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | कब रद्द रहेगी |
| 12811 | LTT-हटिया सुपरफास्ट | 10 और 12 अक्टूबर |
| 12812 | हटिया-LTT सुपरफास्ट | 10 और 12 अक्टूबर |
| 58151 | बरसुवान-बीरमित्रपुर पैसेंजर | 4 से 15 अक्टूबर तक |
| 58152 | बीरमित्रपुर-बीरमित्रपुर पैसेंजर | 4 से 15 अक्टूबर तक |
| 18309 | संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस | 6,8,9 और 11 अक्टूबर |
| 18310 | जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस | 6,8,9 और 11 अक्टूबर |
| 18109 | टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस | 4 से 7 और 11 से 11 अक्टूबर |
| 18110 | इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस | 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर |
| 12871 | हावड़ा-जुनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस | 5,6,7,8, 12 और 13 अक्टूबर |
| 12872 | जुनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस | 5,6,7,8, 12 और 13 अक्टूबर |
| 18175 | हटिया-झारसुगुडा एक्सप्रेस | 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर |
| 18176 | झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस | 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर |
| 18601 | हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस | 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर |
| 18602 | टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस | 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर |
| 58659 | हटिया-राउरकेला पैसेंजर | 3 से 12 अक्टूबर |
| 58660 | राउरकेला-हटिया पैसेंजर | 3 से 12 अक्टूबर |
| 22843 | बिलासपुर-बक्सर सुपरफास्ट | 9 और 10 अक्टूबर |
| 22844 | बक्सर-बिलासपुर सुपरफास्ट | 9 और 10 अक्टूबर |
| 18113 | टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस | 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर |
| 18114 | बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस | 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर |
| 22861 | हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस | 4 से 7 और 11 से 14 अक्टूबर |
| 22862 | कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस | 4 से 7 और 11 से 14 अक्टूबर |
| 68025 | राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू ट्रेन | 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर |
| 68026 | चक्रधरपुर सारंडा-राउरकेला मेमू ट्रेन | 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर |
| 18049 | शालिमार-बदामपहाड़ वीकली एक्सप्रेस | 3 और 10 अक्टूबर |
| 18050 | बदामपहाड़-शालिमार वीकली एक्सप्रेस | 4 और 11 अक्टूबर |
| 18051 | बदामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस | 4 और 11 अक्टूबर |
| 18052 | राउरकेला-बदामपहाड़ एक्सप्रेस | 4 और 11 अक्टूबर |
| 18451 | पूरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस | 13 अक्टूबर |
| 18452 | हटिया-पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस | 13 अक्टूबर |
| 15027 | संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस | 12 और 14 अक्टूबर |
| 15028 | गोरखपुर-संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस | 12 और 14 अक्टूबर |
| 12767 | हजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी सुपरफास्ट | 12 और 14 अक्टूबर |
| 12768 | सांतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट | 12 और 14 अक्टूबर |
| 18105 | राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस | 10 और 11 अक्टूबर |
| 18106 | जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस | 10 और 11 अक्टूबर |
| 18641 | हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस | 13 और 14 अक्टूबर |
| 18642 | दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस | 13 और 14 अक्टूबर |
| 12835 | हटिया-SMVT बेंगलुरु सुपरफास्ट | 13 और 15 अक्टूबर |
| 12836 | SMVT बेंगलुरु-हटिया सुपरफास्ट | 13 और 15 अक्टूबर |
| 68043 | टाटानगर-राउरकेला मेमू | 4 से 13 अक्टूबर |
| 68044 | राउरकेला-टाटानगर मेमू | 4 से 13 अक्टूबर |
| 12261 | मुबंई CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस | 13 और 14 अक्टूबर |
| 12262 | हावड़ा-मुबंई CSMT दुरंतो एक्सप्रेस | 13 और 14 अक्टूबर |
पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। इसके लिए दोनों स्टेशनों के बीच बड़े स्तर पर यार्ड रीमॉडलिंग और तकनीकी काम किए जा रहे हैं। इस काम के चलते इस रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है और रेलवे ने कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है।
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | कब रद्द रहेगी |
| 64618 | ललितपुर-बीना मेमू | 20 सितंबर से 15 अक्टूबर |
| 64617 | बीना-ललितपुर मेमू | 20 सितंबर से 15 अक्टूबर |
| 64619 | बीना-कटनी मुडवारा मेमू | 28 सितंबर से 15 अक्टूबर |
| 64620 | कटनी मुडवारा-बीना मेमू | 28 सितंबर से 15 अक्टूबर |
| 12192 | जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस | 26 सितंबर से 14 अक्टूबर |
| 12191 | हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस | 27 सितंबर से 15 अक्टूबर |
| 61611 | बीना-रूठियाई मेमू | 30 सितंबर से 16 अक्टूबर |
| 61612 | रूठियाई-बीना मेमू | 30 सितंबर से 16 अक्टूबर |
| 61625 | बीना-रूठियाई मेमू | 30 सितंबर से 16 अक्टूबर |
| 61626 | रूठियाई-बीना मेमू | 30 सितंबर से 16 अक्टूबर |
| 12197 | भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी | 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर |
| 12198 | ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी | 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर |
| 11085 | ग्वालियर-SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस | 4 और 11 अक्टूबर |
| 11086 | SMVT बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस | 2 और 9 अक्टूबर |
| 22169 | रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस | 14 अक्टूबर |
| 22170 | संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस | 15 अक्टूबर |
| 22161 | भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस | 9 से 15 अक्टूबर |
| 22162 | दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस | 10 से 16 अक्टूबर |
| 22163 | भोपाल-खुजराहो महामना एक्सप्रेस | 15 अक्टूबर |
| 22164 | खुजराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस | 15अक्टूबर |
अजमेर मंडल में डबल लाइन बिछाने का काम
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में डबल रेल लाइन बिछाने का काम होने है, जिसकी वजह से कई ट्रेन अक्टूबर में रद्द की गई है।
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | कब रद्द रहेगी |
| 17606 | भगत की कोठी-कांचीगुड़ा एक्सप्रेस | 4 और 7 अक्टूबर |
| 18802 | इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस | 9 और 11 अक्टूबर |
| 18801 | जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस | 9 और 11 अक्टूबर |
| 19606 | उदयपुर सिटी-मंदार एक्सप्रेस | 8 अक्टूबर |
| 17605 | कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस | 2 और 5 अक्टूबर |
यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ के लिए मिलेगी कन्फर्म सीट, कटिहार से मुंबई,अमृतसर और कानपुर-गुवाहाटी के लिए शुरू हुईं स्पेशल ट्रेनें