A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 180 से ज्यादा उड़ानें रद्द... IndiGo के संचालन में लगातार तीसरे दिन गड़बड़ी, कैंसिल हुई फ्लाइट्स की देखें लिस्ट

180 से ज्यादा उड़ानें रद्द... IndiGo के संचालन में लगातार तीसरे दिन गड़बड़ी, कैंसिल हुई फ्लाइट्स की देखें लिस्ट

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का हाल लगातार खराब बना हुआ है। पिछले दो दिनों में ही सैकड़ों उड़ानें रद्द हो चुकी थीं और आज तीसरे दिन भी हालात में सुधार नहीं दिखा। एयरलाइन ने कई प्रमुख शहरों की उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

गुरुवार को भी कैंसिल...- India TV Hindi
Image Source : ANI गुरुवार को भी कैंसिल हुई IndiGo की फ्लाइट

Indigo flight cancel: भारत में हवाई यात्रा गुरुवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई, क्योंकि भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की 180 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं। सूत्रों के अनुसार, देश के सबसे बिजी हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु एयरपोर्ट ने बताया कि 4 दिसंबर को इंडिगो की 73 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 से ज्यादा और मुंबई एयरपोर्ट पर 85 उड़ानें रद्द हुई हैं। हैदराबाद से भी आने–जाने वाली कम से कम 64 उड़ानें प्रभावित हुईं।

इंडिगो का यह संकट पूरे नेटवर्क में फैली बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। एयरलाइन को क्रू की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से अगले 48 घंटों के लिए एयरलाइन ने कैलिब्रेटेड शेड्यूल एडजस्टमेंट लागू किया है, ताकि संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो सके। उड़ानों की रद्दीकरण और देरी का असर स्टॉक मार्केट पर भी दिखा। इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर भाव गुरुवार सुबह 3.4% गिरकर 5,405 रुपये तक आ गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को रद्द हुई उड़ानों के पीछे की वजह तकनीकी गड़बड़ी, खराब मौसम और एयरपोर्ट कंजेशन को बताया गया है। लेकिन सूत्रों की जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ी वजह DGCA के नए पायलट रेस्ट और ड्यूटी नियम ही हैं। नए नियम के अनुसार, पायलटों को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सीमित उड़ान और लैंडिंग करनी होती है, साथ ही वीकली रेस्ट भी बढ़ा दिया गया है।

आज (4 दिसंबर) कैंसिल हुई फ्लाइट की लिस्ट

रूट फ्लाइंट संख्या
हैदराबाद-पुणे 6E 351
हैदराबाद-दिल्ली 6E 6010
हैदराबाद-गुवाहाटी 6E 972
हैदराबाद-विशाखापत्तनम 6E 618
हैदराबाद-अहमदाबाद 6E 6927
हैदराबाद-कोलकाता 6E 6494
हैदराबाद-जोधपुर 6E 6471
हैदराबाद-लखनऊ 6E 608
हैदराबाद-अमृतसर 6E 495
हैदराबाद-बेंगलुरु 6E 413
हैदराबाद-कोच्चि 6E 752
हैदराबाद-बेंगलुरु 6E 6361
हैदराबाद-वडोदरा 6E 2178
हैदराबाद-बेंगलुरु 6E 180
हैदराबाद-दिल्ली 6E 849
हैदराबाद-अहमदाबाद 6E 6727
हैदराबाद-कोलकाता 6E 944
हैदराबाद-पटना 6E 6334
दिल्ली-अहमदाबाद 6E 2308
दिल्ली-पुणे 6E 2471
दिल्ली-नागपुर 6E 6820
दिल्ली-वाराणसी 6E 6741
दिल्ली-कोच्चि 6E 5273
दिल्ली-पटना 6E 6643
दिल्ली-चेन्नई 6E 2386
दिल्ली-कोलकत्ता 6E 5014
दिल्ली-बेंगलुरु 6E 6833

पायलटों के लिए DGCA के नए नियम

  • पहले पायलट को हर हफ्ते 36 घंटे लगातार आराम मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है।
  • एयरलाइन कंपनियों को हर तीन महीने में रिपोर्ट देनी होगी जिसमें उनको बताना हो कि पायलटों ने थकान की शिकायत की या नहीं। साथ ही, एयरलाइन को यह भी बताना होगा कि उन्होंने थकान कम करने के लिए क्या कदम उठाए।
  • पहले नाइट ड्यूटी की सीमा आधी रात तक मानी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर मध्यरात्रि से सुबह 6 बजे कर दिया गया है। नाइट ड्यूटी के दौरान अधिकतम उड़ान समय- 8 घंटे, अधिकतम ड्यूटी अवधि- 10 घंटे, लगातार रात की ड्यूटी- अधिकतम 2 और रात में लैंडिंग अधिकतम- 2। ये नियम 1 नवंबर 2025 से लागू हो चुके हैं।

 

Latest Business News