A
Hindi News पैसा बिज़नेस IRCTC का शानदार ऑफर! 12 दिन में कराएगा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, यहां देखें बुकिंग की सारी डिटेल्स

IRCTC का शानदार ऑफर! 12 दिन में कराएगा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, यहां देखें बुकिंग की सारी डिटेल्स

भगवान शिव के भक्तों के लिए इस साल एक खास मौका सामने आया है। अगर आप लंबे समय से ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो अब आपकी यह इच्छा आसानी से पूरी हो सकती है। IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए सात ज्योतिर्लिंग यात्रा का खास टूर पैकेज लॉन्च किया है।

IRCTC कराएगा 7...- India TV Paisa Image Source : IRCTC IRCTC कराएगा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

भगवान शिव के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप इस साल गर्मियों की छुट्टियों में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक खास धार्मिक यात्रा पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए देश के 7 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा कम समय में कई पवित्र स्थलों के दर्शन करने का शानदार अवसर देगी।

12 दिन और 11 रातों की धार्मिक यात्रा

IRCTC का यह विशेष पैकेज 28 मई 2026 से शुरू होगा। यह यात्रा कुल 12 दिन और 11 रातों की होगी और इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। यात्रा पूरी होने के बाद ट्रेन वापस दिल्ली ही पहुंचेगी। इस पैकेज में यात्रियों को ट्रेन से सफर, स्थानीय घूमने के लिए बस, अच्छे होटलों में ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन और गाइड की सुविधा दी जाएगी। ट्रेन में कुल 740 सीटें उपलब्ध होंगी, जिनमें स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच शामिल हैं।

कई शहरों से मिल सकेगी ट्रेन

इस यात्रा की खास बात यह है कि ट्रेन भले ही दिल्ली सफदरजंग से शुरू होगी, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्टेशनों पर रुकने की व्यवस्था की गई है। यात्री दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी और ललितपुर जैसे स्टेशनों से भी ट्रेन में सवार हो सकते हैं और वहीं उतर भी सकते हैं।

कितना होगा किराया

इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 23,505 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है, जो स्लीपर क्लास के लिए है। थर्ड एसी (स्टैंडर्ड) का किराया करीब 36,560 रुपये प्रति व्यक्ति है। सेकंड एसी (कंफर्ट) का किराया करीब 48,500 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इस किराए में यात्रा, भोजन, होटल और स्थानीय यात्रा जैसी कई सुविधाएं शामिल होंगी।

इन ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन

इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कई प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। इनमें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। इसके अलावा यात्रियों को द्वारका और भेंट द्वारका जैसे धार्मिक स्थलों के भी दर्शन कराए जाएंगे।

कैसे करें बुकिंग

इस पैकेज की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा IRCTC के पर्यटक सुविधा केंद्र और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग कराई जा सकती है।

Latest Business News