1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holiday 14 January: मकर संक्रांति के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे? घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

Bank Holiday 14 January: मकर संक्रांति के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे? घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

अगर आप भी 14 जनवरी को बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की प्लानिंह बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। RBI की ओर से जारी जनवरी महीने की छुट्टियों की लिस्ट में मकर संक्रांति को लेकर जरूरी जानकारी दी गई है, जिसे जानना आपके समय और मेहनत दोनों को बचा सकता है।

मकर संक्रांति के दिन...- India TV Hindi
Image Source : CANVA मकर संक्रांति के दिन बैंकों की छुट्टी

Bank Holiday on Makar Sankranti: अगर आप 14 जनवरी को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। मकर संक्रांति के मौके पर हर साल बैंक हॉलिडे को लेकर लोगों के मन में असमंजस बना रहता है। कहीं ऑफिस खुले तो कहीं बंद रहते हैं। ऐसे में बिना जानकारी बैंक पहुंचना आपको परेशानी में डाल सकता है। इस साल भी 14 जनवरी को लेकर यही सवाल उठ रहा है कि क्या मकर संक्रांति के दिन बैंक बंद रहेंगे या सामान्य रूप से कामकाज होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी जनवरी महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर देशभर में एकसाथ बैंक बंद नहीं रहेंगे। इस दिन केवल कुछ चुनिंदा राज्यों में ही बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, 14 जनवरी को गुजरात, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा। इन राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी और ग्राहकों को काउंटर से जुड़े कामकाज के लिए अगले वर्किंग डे का इंतजार करना होगा।

अन्य राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

हालांकि, बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और रोजमर्रा का बैंकिंग काम बिना किसी रुकावट के किया जा सकेगा। साथ ही यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि बैंक बंद रहने के बावजूद डिजिटल सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सामान्य रूप से चालू रहेंगे। ऐसे में नकद निकासी, पैसे ट्रांसफर या बिल भुगतान जैसे काम डिजिटल माध्यम से किए जा सकते हैं।

जनवरी में बैंकों की छुट्टियां
दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी
1 जनवरी मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और मेघालय
2 जनवरी मिजोरम और केरल
3 जनवरी उत्तर प्रदेश
12 जनवरी पश्चिम बंगाल
14 जनवरी गुजरात, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश
15 जनवरी कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
16 जनवरी तमिलनाडु
17 जनवरी तमिलनाडु
23 जनवरी त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल
26 जनवरी पूरे देश में

Latest Business News