टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन नए चमत्कार सामने आते हैं, लेकिन जापान की इस खोज ने वाकई दुनिया को हैरान कर दिया है। अभी तक आपने कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धुलते देखा होगा, लेकिन कल्पना कीजिए कि अगर इंसान भी एक मशीन में लेटकर मिनटों में पूरी बॉडी को क्लीन करवा सकें वो भी बिना किसी मेहनत और बिना किसी झंझट के साथ! सुनने में अजीब लगता है, लेकिन जापान में यह अब हकीकत बन चुका है।
जापानी कंपनी साइंस ने पहली बार एक ऐसी ह्यूमन वॉशिंग मशीन लॉन्च की है, जो इंसान को बिना घुमाए आसानी से साफ कर देती है। इसमें व्यक्ति एक खास पॉड जैसी मशीन में लेटता है, फिर उसका ढक्कन बंद हो जाता है। इसके बाद मशीन अपने आप पानी की धार, फोम और हल्की मसाज जैसी तकनीक का इस्तेमाल करके पूरा शरीर साफ करती है। साथ ही इसमें धीमी-धीमी म्यूजिक भी चलता है, जिससे यह पूरा एक्सपीरिएंस किसी स्पा ट्रीटमेंट जैसा लगता है।
एक्सपो में धमाकेदार प्रदर्शन
इस डिवाइस का एक प्रोटोटाइप इस साल ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छह महीने तक चले इस एक्सपो में 2.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और ह्यूमन वॉशर ऑफ द फ्यूचर सबसे अट्रेक्टिव इनोवेशन में से एक बना रहा। दिलचस्प बात यह है कि यह मशीन 1970 के ओसाका एक्सपो में प्रदर्शित एक पुराने मॉडल का आधुनिक अवतार है, जिसने कंपनी के प्रेजिडेंट को बचपन में प्रेरित किया था।
शरीर और आत्मा की सफाई
कंपनी की प्रवक्ता साचिको माएकुरा के मुताबिक, यह मशीन केवल शरीर ही नहीं बल्कि आत्मा को भी साफ करती है। वास्तव में, मशीन उपयोगकर्ताओं की हार्टबीट और अन्य वाइटल सिग्न्स की निगरानी भी करती है, जिससे यह सुरक्षित और आधुनिक वेलनेस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उदाहरण बन जाती है।
लग्जरी होटलों की पहली पसंद
इस मशीन को बड़े पैमाने पर बनाने का फैसला तब लिया गया जब एक अमेरिकी रिसॉर्ट कंपनी ने इसे कमर्शियल प्रोडक्शन में लाने को लेकर कंपनी से संपर्क किया। इसके बाद पहला मॉडल ओसाका के एक होटल ने खरीद लिया है, जो जल्द ही अपने मेहमानों को यह अनोखी सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस ह्यूमन वॉशिंग मशीन की कीमत 60 मिलियन येन यानी करीब 3.2 करोड़ रुपये है।
Latest Business News