लग्जरी कारों का सपना देखने वालों के लिए Mercedes Benz G-Class एक आइकॉनिक नाम है। इसे दुनिया जी-वैगन (G-Wagon) के नाम से जानती है, जो भारत में एक स्टेटस सिंबल बन चुका है। अपनी दमदार लुक, शानदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स लिए मशहूर इस एसयूवी को खरीदना कई लोगों का सपना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए आपको कितनी मोटी सैलरी की जरूरत होगी? आइए, इसके कैलकुलेशन को समझते हैं।
भारत में 2026 मॉडल की मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹2.55 करोड़ है, जो टॉप मॉडल (Collectors Edition) के लिए ₹4.30 करोड़ तक जाती है। अगर इसमें इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य टैक्स जोड़ दें, तो ऑन-रोड कीमत और भी बढ़ जाती है।
EMI का पूरा कैलकुलेशन
मान लीजिए कि आप मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास का बेस मॉडल खरीदते हैं, जिसकी ऑन-रोड कीमत तकरीबन 3 करोड़ के आसपास बैठेगी। यदि आप 20 प्रतिशत यानी ₹60 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको लगभग ₹2.40 करोड़ का लोन लेना होगा।
- लोन राशि: ₹2.40 करोड़
- ब्याज दर: लगभग 9% (लग्जरी कारों के लिए)
- लोन पीरियड: 5 साल (60 महीने)
- अनुमानित EMI: ₹4.98 लाख प्रति माह।
कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपकी कुल मासिक EMI आपकी टेक-होम सैलरी (कटौती के बाद) के15% से 20% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यदि आपकी ये कार खरीदना चाहते हैं तो ₹5 लाख EMI देने के लिए आपकी मंथली सैलरी 25 से 30 लाख रुपये होनी चाहिए।
सिर्फ EMI ही नहीं, ये खर्च भी जरूरी
G-Wagon जैसी लग्जरी कार के साथ सिर्फ EMI ही नहीं, बल्कि कई अन्य खर्च भी आते हैं, जैसे- महंगा इंश्योरेंस, फ्यूल खर्च, सर्विस और मेंटेनेंस। इन सबको जोड़कर हर महीने लाखों रुपये का एक्स्ट्रा खर्च भी हो सकता है।
क्या आपके लिए सही है ये कार?
G-Wagon सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल है। लेकिन इसे खरीदने से पहले अपनी आय, बचत और खर्चों का सही आकलन करना बेहद जरूरी है।
Latest Business News